Breaking News in Primes

प्रयागराज ट्रक ने 4 लोगों को कुचला मौतः कार खराब होने पर चादर बिछाकर सो रहे थे, गया से पिंडदान करके लौट रहे थे

0 71

News By-नितिन केसरवानी

प्रयागराज में 4 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। एक ही गांव के 8 लोग बोलेरो से वाराणसी से कानपुर जा रहे थे। देर रात उनकी बोलेरो खराब हो गई। रात में गाड़ी बन नहीं सकी, ऐसे में परिवार के लोग सड़क किनारे बोलेरो खड़ी कर उसके आगे ही चादर बिछाकर सो गए।

सोमवार तड़के 4 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के आगे सो रहे 4 लोगों पर चढ़ गई। इसके बाद ट्रक भी रौंदता हुआ निकला। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि बोलेरो के अंदर बैठे 4 लोगों में से 3 लोग घायल हो गए। वहीं एक बुजुर्ग हादसे में बच गए। हादसा सोरांव थाना क्षेत्र में हुआ।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो बुरी तरह से डैमेज हो गई। सड़क पर खून ही खून बिखर गया। वहां से गुजरने वाले लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सोरांव पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रयागराज पुलिस ने कानपुर पुलिस से संपर्क कर घटना की जानकारी दी है।

हादसे में इनकी हुई मौत

सुरेश बाजपेई (55) और उनकी पत्नी तारा बाजपेई (50) जबकि चाचा राम सागर (65) और भतीजा सुरेश सैनी (50) की मौके पर ही मौत हो गई। कानपुर के थाना मूसानगर के गुलौली के रहने वाले थे। वहीं ममता देवी, प्रेमा देवी, और कोमल देवी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि प्रेम नारायण (60) साल को कोई चोट नहीं आई है।

गया में पूर्वजों को पिंडदान करके लौट रहे थे

घायल ममता के बेटे अरविंद ने बताया- बोलेरो को करीब 2 से 3 निन्लोमीटर लोगों ने धक्का दिया। लेकिन आगे जाकर सभी थक गए

घायल ममता के बेटे अरविंद ने बताया गया से पिंडदान करके सभी 8 लोग कानपुर लौट रहे थे। रात में 12 बजे के आसपास बोलेरो खराब हो गई। जब बोलेरो स्टार्ट नहीं हुई तो लोगों ने करीब 2 से 3 किलोमीटर तक धक्का दिया और मैकेनिक की तलाश की लेकिन कोई नहीं मिला।

सभी लोग थककर बोलेरो के आगे ही लाइट जलाकर सो गए। अचानक से तड़के 4 बजे के करीब एक ट्रक आई और बोलेरो में टक्कर मार दी। इसमें बोलेरो के आगे सो रहे 4 लोगों की मौत हो गई जबकि गाड़ी में बैठे 4 लोगों में से 3 लोग घायल हो गए। वहीं एक बुजुर्ग बाल-बाल बच गए।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!