हिमांशु उपाध्याय/ नितिन केसरवानी
*कौशाम्बी* शारदीय नवरात्र के पहले दिन माता के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है मां के जयकारे से वातावरण गूंज रहा था जिले के विभिन्न देवी मंदिरों में सुबह से ही माता का दर्शन करने के लिए भक्त पहुंचने लगे हैं पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं बच्चे भी मां के दर्शन को व्याकुल दिखाई पड़े हैं कड़ा धाम में शारदीय नवरात्र के पहले दिन लाखों श्रद्धालुओं ने मां शीतला के दर्शन किया है रात 10 बजे तक मां के दर्शन का कार्यक्रम चलता रहा भारी भीड़ के चलते सुरक्षा के व्यापक व्यवस्था पुलिस विभाग ने किया था इसी तरह मंझनपुर मुख्यालय के प्राचीन दुर्गा मंदिर में भी नवरात्रि के पहले दिन मां के दर्शन के लिए महिला पुरुष भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है पश्चिम पूरब शरीरा के झारखंडी देवी के मंदिर में भी नवरात्रि के पर्व पर हजारों भक्तों ने मां का दर्शन कर पूजा अर्चन किया है इसके अलावा भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित देवी मां के मंदिरों में भक्तों ने पूजन अर्चन कर कल्याण की कामना की है।