जिलाधिकारी ने आई.जी.आर.एस. शिकायत सहित बैनामा विलेख का स्थलीय सत्यापन व निस्तारण की स्थिति का मौके पर जाकर किया सत्यापन
News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी
कौशाम्बी: जिलाधिकारी मधूसूदन हुल्गी ने आज तहसील चायल में प्राप्त आई.जी.आर.एस. शिकायत के निस्तारण की स्थिति का मौके पर जाकर उप जिलाधिकारी एवं शिकायतकर्ता की उपस्थिति में सत्यापन किया।
आई.जी.आर.एस. संदर्भ संख्या-20017425012475, शिकायतकर्ता उमेश कुमार साहू निवासी-महमूदपुर की शिकायत के सम्बन्ध में तहसील प्रशासन द्वारा मौके पर जाकर जॉच की गई। जॉच 02 पक्षों में स्वामित्व को लेकर विवाद पाया गया। दोनों पक्षों को न्यायालय में वाद योजित कर अनुतोष प्राप्त किए जाने के लिए निर्देशित किया गया था। निस्तारण आख्या सही पाई गई।
जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने जनपद के विभिन्न उप निबन्धक कार्यालयों में पंजीकृत होने वाले विक्रय विलेखों में सबसे बडे मूल्य के विक्रय विलेख में से तहसील चायल के उप निबन्धक कार्यालय में पंजीकृत विक्रय विलेख सख्या- 5100/2025 का स्थलीय सत्यापन किया।
विक्रय विलेख मौजा महमूदपुर, मनौरी का है, जो मनौरी से सराय अकिल जाने वाली पक्की सड़क/मार्ग से सटी हुई। विक्रीत भूमि सिगमेन्ट के अन्तर्गत आती है। विक्रीत भूमि व्यवसायिक गतिविधियों के 50 मीटर के अन्दर दर्शाया गया था।
जिलाधिकारी ने इस विलेख के सम्बन्ध में उप निबन्धक,चायल को स्टाम्प आंगणन कर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी चायल आकाश सिंह व उप निबंधक चायल उपस्थित रहें।