Breaking News in Primes

पीएचसी में कोऑपरेटिव अध्यक्ष ने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का फीता काटकर किया उद्घाटन

0 13

हिमांशु उपाध्याय/ नितिन केसरवानी

भरवारी/ कौशाम्बी:  नगर स्थित वॉर्ड दो राजा सुहेलदेव नगर के चंदीपुर में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ शनिवार को जिला कोऑपरेटिव बैंक प्रयागराज व कौशांबी के अध्यक्ष शिवमोहन मौर्या ने फीता काट कर किया। इस मौके पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में विशेष काउंटर स्थापित किए गए। जहां पर महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए लंबी कतारें देखी गईं। इन काउंटरों पर चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण परामर्श और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष शिवमोहन मौर्या ने कहा कि स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान महिलाओं और बच्चों की सेहत सुधारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार और सशक्त समाज की नींव होती है। डॉ सदफ़ सिद्दीकी ने कहा कि स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का उद्देश्य पूरे भारत में महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना है। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान महिलाओं की ज़रूरतों के अनुरूप व्यापक स्वास्थ्य जांच और सेवाएं प्रदान करके उनके स्वास्थ्य को प्राथमिकता देता है। इस शिविर के माध्यम से त्वचा संबंधी समस्याओं, उच्च रक्तचाप, एनीमिया, प्रजनन स्वास्थ्य समस्याओं, स्तन और गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर, मधुमेह, तपेदिक ( टीबी ) और सिकल सेल रोग ( एससीडी ) आदि की जांच और विशेष परामर्श प्रदान करता है।यह अभियान प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया है, जो दो अक्टूबर गांधी जयंती तक चलेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!