Breaking News in Primes

जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस वे का किया निरीक्षण, कार्य को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराये जाने के दिए निर्देश

0 23

News By- निति‌न केसरवानी

प्रयागराज: जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा ने शनिवार को निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे के जनपद प्रयागराज में प्रारम्भिक बिंदु ग्राम पंचायत-जुड़ापुर डांडू पहुंचकर एक्सप्रेस-वे का स्थलीय निरीक्षण किया तथा कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए गंगा एक्सप्रेस-वे प्रोजेक्ट से संबंधित सभी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये हैं। उन्होंने निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे प्रोजेक्ट, प्रोजेक्ट की भौतिक प्रगति एवं ट्रैफिक मैनेजमेंट के बारे में प्रोजेक्ट डिटेल मैप को देखकर समझा एवं कार्यदायी संस्था के प्रशासनिक अधिकारी गंगा एक्सप्रेस-वे से कार्य प्रगति की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली, जिसपर उनके द्वारा बताया गया कि गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण चार ग्रुप में विभाजित कर किया जा रहा है। गंगा एक्सप्रेस-वे का जनपद प्रयागराज में ग्रुप-4 का पार्ट आता है, जिसकी कुल दूरी 156 किमी0 है। जनपद प्रयागराज की सीमा में गंगा एक्सप्रेस-वे के ग्रुप-4 (156 किमी0) में एक्सप्रेस-वे की 15.200 किमी0 की लम्बाई आती है। यह एक्सप्रेस-वे 6-लेन का बनाया जा रहा है और मुख्य स्ट्रक्चर को 8-लेन में बनाया गया है, जिससे भविष्य में एक्सप्रेस-वे को आवश्यकतानुसार 8-लेन तक विस्तारित किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि गंगा एक्सप्रेस-वे के मेन कैरिजवे का कार्य पूर्ण हो चुका है, सर्विस रोड एवं टोल प्लाजा का कार्य प्रगति पर है और नवम्बर माह तक इस कार्य को पूर्ण कर लिया जायेगा। गंगा एक्सप्रेस-वे पर पौधरोपण, डिस्प्ले बोर्ड, रोड लाइट, प्रत्येक किमी0 की दूरी पर कैमरा लगाने का कार्य पूर्ण हो चुका है। वर्षा होने के कारण सर्विस लेन के कार्य की प्रगति धीमी हो गयी थी, परंतु अब प्रोजेक्ट को तेजी से पूर्ण किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने प्रोजेक्ट मैनेजर एवं अन्य सम्बंधित से कहा कि गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण में जिला प्रशासन से यदि किसी भी प्रकार के सहयोग की आवश्यकता हो, तो प्रशासन के द्वारा पूरा सहयोग किया जाएगा। उन्होंने निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे के अवशेष कार्यों को गुणवत्ता के साथ तेजी से पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर कार्यदायी संस्था के प्रशासनिक अधिकारी श्री अनिल पुनिया, यूपीडा के सहायक प्रबंधक श्री नरेन्द्र शुक्ला, अडानी ग्रुप से श्री प्रदीप कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!