Breaking News in Primes

जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अधिकारियां एवं जिला पंचायतराज अधिकारी को साफ-सफाई अभियान चलाने के दिए निर्देश

0 14

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने विशेष संचारी रोग नियन्त्रण अभियान एवं दस्तक अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों के साथ वर्चुअली बैठक की।

मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार विशेष संचारी रोग नियन्त्रण अभियान दिनांक 05 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2025 तक एवं दस्तक अभियान दिनांक 11 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2025 तक संचालित किया जायेंगा। उन्होंने कहा कि संचारी रोंगो तथा दिमागी बुखार पर प्रभावी नियन्त्रण तथा त्वरित एवं सही उपचार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से है। दस्तक अभियान के तहत आशा एवं ऑगनबाड़ी कार्यकत्री घर-घर जाकर क्षय रोग, कुष्ठ रोग, फाइलेरिया एवं कालाजार रोगों से प्रभावित लोगों की सूचना प्राप्त होने पर उस व्यक्ति का नाम, पता एवं मोबाइल नम्बर सहित सम्पूर्ण विवरण डिजिटल अपलोड करेंगी। इसके साथ ही आशा एवं ऑगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा बुखार एवं इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेस, कुपोषित बच्चों तथा ऐसे मकानों की सूची जहॉ घरों के भीतर मच्छरों का प्रजनन पाया गया हो, तैयार कर उपलब्ध करायी जायेंगी, जिससे आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सकें।

जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को शासनादेशानुसार अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित कार्यों को जिम्मेदारीपूर्वक सम्पादित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को अपने विभाग से सम्बन्धित कार्ययोजना बनाकर 25 सितम्बर, 2025 तक कार्यालय जिला मलेरिया अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अधिकारियों एवं जिला पंचायतराज अधिकारी को अभियान चलाकर साफ-सफाई, फागिंग एवं एण्टीलार्वा का छिड़काव कराने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि कहीं भी जल-जमाव न होने पाये। उन्होंने जिला पंचायतराज अधिकारी को सचिव एवं पंचायत सहायकों के माध्यम से आमजन को संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को विद्यालयों के बच्चों को संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा कि संचारी रोंगो से बचाव के प्रति आमजन में जागरूकता लाई जाय।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!