Breaking News in Primes

जिलाधिकारी ने तहसील सिराथू के अंतर्गत आई.जी.आर.एस. शिकायतों के निस्तारण की स्थिति का मौके पर जाकर किया भौतिक सत्यापन

0 30

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने तहसील सिराथू में आई.जी.आर.एस के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति का मौके पर जाकर उप जिलाधिकारी योगेश कुमार गौड़ एवं शिकायतकर्ता की उपस्थिति में भौतिक सत्यापन किया।
आई.जी.आर.एस. संदर्भ संख्या-92517400016410 शिकायतकर्ता दशरथ प्रसाद निवासी- उदहिन बुजुर्ग के द्वारा आराजी संख्या 464 का सीमांकन कराने के सम्बंध में प्रार्थना पत्र दिया गया था। इस प्रकरण की स्थलीय व अभिलेखीय जांच नायब तहसीलदार से करायी गयी थी, जॉचोपरान्त पाया गया कि गाटा संख्या 464 रकबा 0.870हे0 बंजर खाते की भूमि है। जिसके अधिकांश भाग पर पूर्व से आबादी बसी है। मौके पर कोई नया निर्माण कार्य नही हो रहा है। आवेदक के समक्ष इस आराजी 464 का सीमांकन किया गया। आवेदक को बताया गया कि खाली पडी, आंशिक भूमि 464 की है। शिकायत का निस्तारण सही पाया गया।
आई.जी.आर.एस. संदर्भ संख्या-92517400016628,16254 शिकायतकर्ता दशरथ प्रसाद पुत्र छोटेलाल आदि निवासी-उदहिन बुजुर्ग द्वारा बंजर खाते की भूमि 487,490,491 में हो रहे अवैध कब्जा को मुक्त कराने के सम्बन्ध में शिकायत की थी। प्रकरण की स्थलीय एवं अभिलेखीय जांच नायब तहसीलदार से करायी गयी। जांचोपरांत पाया गया कि ग्राम उदहिन बुजुर्ग की गाटा संख्या 487/0. 2170 हे0, 490/0.5890 हैं0, 491/0.4280 हे0 राजस्व अभिलेखो में बंजर के खाते की भूमि है। इन गाटो के आंशिक भाग पर पूर्व से आबादी बसी हुई है। विपक्षी के द्वारा गाटा में किसी प्रकार का नया निर्माण नही हो रहा है। शिकायत का निस्तारण सही पाया गया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!