Breaking News in Primes

बाइक पर शव लेकर श्मशान जाने वाले वायरल वीडियो पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

0 10

News By- हिमांशु उपाध्याय/ नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: जनपद के थाना कड़ा धाम क्षेत्र के एक गांव की 47 वर्षीय महिला बुधरानी पत्नी छंगुलाल सरोज की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हुयी थी, जिसकी सूचना पर पुलिस द्वारा पंचायतनामा पोस्टमार्टम की कार्यवाही करते हुए बाद पोस्टमार्टम बॉडी को घर वालों को सुपुर्द किया गया मोर्चरी से टेम्पो के माध्यम से परिजन दाह संस्कार के लिए बॉडी अपने घर ले गए मृतका के परिजन दाह संस्कार की तैयारी कर रहे थे कि इसी बीच मृतका के मायके पक्ष के कुछ लोग विवाद करने लगे तथा बॉडी को जबरदस्ती अपने साथ मोटर साइकिल पर रखकर अंतिम संस्कार के लिए ले जाने लगे सोशल मीडिया पर बाइक से महिला का शव ले जाने का वीडियो भी वायरल हुआ था।

जिस पर समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल साइड पर सरकार के प्रति अपनी प्रतिक्रिया जहीर की थी। जिसके बाद जिले के जिलाधिकारी ने जांच के आदेश देते हुये कार्यवाही करने आदेश दे दिया। इसी क्रम में देर शाम तक मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अपनी बात रखते हुये पुरे मामले पर गांव व परिजन जनों से बात करते हुये सही जानकारी प्रसारित की‌।

वही मृतका के शव के साथ इस तरह की अमानवीय व्यवहार व असंवेदनशील हरकत किये जाने पर क्षुब्ध होकर मृतिका के पति छंग्गू लाल पुत्र छितई निवासी मोहब्बतपुर जिता थाना कड़ाधाम द्वारा तीन लोगो के विरुद्ध थाना कड़ा धाम पर तहरीर दिया है, जिसके आधार पर थाना कड़ा धाम पर मु0अ0सं0 182/25 धारा 301/352/351(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया है, जिसमें विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!