Breaking News in Primes

व्यापारियों के हित मे किरंदुल व्यापारी कल्याण संघ का चुनाव अतिआवश्यक : संचालन समिति

किरंदुल के इतिहास में पहली बार 15 सितंबर को होगा व्यापारी संघ का चुनाव

0 253

व्यापारियों के हित मे किरंदुल व्यापारी कल्याण संघ का चुनाव अतिआवश्यक : संचालन समिति

किरंदुल के इतिहास में पहली बार 15 सितंबर को होगा व्यापारी संघ का चुनाव

किरंदुल – लौह नगरी किरंदुल के इतिहास में पहली बार व्यापारी संघ का चुनाव होने के संबंध में किरंदुल व्यापारी कल्याण संघ के चुनाव संचालन समिति ने प्रेस वार्ता बुलाकर जानकारी दी कि किरंदुल नगर में पिछले 56 वर्षों के इतिहास में व्यापारिक संघ द्वारा विधिवत मतदान प्रणाली से पदाधिकारी का चयन कभी नहीं किया गया । जिसके कारण व्यापारियों में काफी असंतोष था नगर के कुछ चुनिंदा व्यापारी द्वारा लोगों मनोनीत किया गया था। उन पदाधिकारियों की कार्य प्रणाली से हमारे किरंदुल के व्यापारी खुश नहीं थे । जिसे देखते हुए नगर के व्यापारियों ने किरंदुल के अंबेडकर भवन में 30 अगस्त को एक विशाल आम सभा आहूत की जिसमें पूर्व की तरह मनोनीत प्रणाली को नकारते हुए किरंदुल व्यापारी संघ के तत्वाधान में दिनांक 15 सितंबर को दृवर्षीय चुनाव कराने का निर्णय लिया। संचालन समिति ने बताया कि यह दृवर्षीय चुनाव सभी व्यापारियों को जोड़कर मतदान प्रणाली के द्वारा पदाधिकारी का चयन कर एक पारदर्शी व सशक्त नेतृत्व तैयार किया जाएगा। जिसमें नगर के सभी व्यापारियों की सत प्रतिशत भागीदारी होगी। नगर में व्यापारियों द्वारा नए संघ बनाने की लोकप्रियता को देखते हुए पुराने बैलाडीला व्यापारी संघ संघ द्वारा हम पर कई बेबुनियाद एवं मिथ्या आरोप लगाया जा रहे हैं जिसे हम खंडन करते हैं। पूर्व संघ ने आरोप लगाया की किरंदुल व्यापारिक कल्याण संघ फर्जी है। जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं है हम चुनाव प्रणाली से पद अधिकारी चुन कर रजिस्ट्रेशन करवाएंगे क पहले संघ बनाया जाता है उसके पदाधिकारी की एक बॉडी गठित की जाती है उसके बाद ही रजिस्ट्रेशन नंबर मिलता है इस प्रणाली के तहत पहले हमारे द्वारा संगठन को गठित किया जाएगा उसके बाद रजिस्ट्रेशन करवाया जाएगा। 54 वर्षों के बाद 2 वर्ष पूर्व संघ का रजिस्ट्रेशन कराया है रजिस्ट्रेशन के लिए संघ के सदस्यों की बैठक होती है पदाधिकारी का चयन होता है जिसकी सूची रजिस्टार ऑफिस में प्रस्तुत की जाती है पर क्या उन्होंने कोई बैठक किया था, या चंद लोगों द्वारा अपना नाम पदाधिकारी की सूची में लिखकर संघ का रजिस्ट्रेशन कराया गया उन पदाधिकारियों को हम वैध नहीं मानते, उन पदाधिकारियों की पूरे कमेटी की इसकी जानकारी आज तक किसी भी व्यापारी को नहीं है। पूर्व संघ में पारदर्शिता नाम की कोई चीज ही नहीं है। 2 वर्ष पूर्व रजिस्ट्रेशन करने के बाद भी आज तक संघ की एक भी बैठक क्यों नहीं बुलाई गई । संघ में नए सदस्यों को क्यों नहीं जोड़ा गया । रजिस्ट्रेशन की जानकारी व्यापारियों को क्यों नहीं दी गई थी। संघ का लेखा जो अकाउंट की जानकारी आज तक किसी को क्यों नहीं दी गई । व्यापारी संघ में इतने वर्षों में कहा से किन कंपनियों से कितना चंदा आया है इसका हिसाब पूर्व कमेटी सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया। सवाल यह उठता है कि क्या व्यापारिक संघ में मार्केट के चंद लोगों की ही है । उसमें अन्य क्षेत्र के व्यापारियों के लिए कोई स्थान नहीं है। पूर्व संघ ने किरंदुल व्यापारी कल्याण संघ पर ठेकेदारों को सदस्य बनाने का विरोध किया। क्योंकि ठेकेदार भी कहीं ना कहीं व्यापारियों की श्रेणी में आते हैं और पूर्व में भी उनके द्वारा व्यापारिक संघ को सहयोग प्रदान किया जाता रहा है। आज ठेकेदारों को सदस्य बनाने का विरोध करने वाले पूर्व संघ के पदाधिकारी से हम पूछना चाहते हैं पूर्व व्यापारी संघ के अध्यक्ष एवं सचिव का कौन सा व्यापार है क्या वो एक ठेकेदार नहीं है। जो पिछले कई वर्षों से संघ को चला रहे हैं तथा उनके संचालन समिति में भी सभी ठेकेदार को ही जगह दी गई थी तो फिर आज इन्हें ठेकेदारों से इतनी नफरत क्यों है 15 तारीख को होने वाले किरंदुल व्यापारी संघ के चुनाव में किसी भी पद पर केवल व्यापारी ही चुनाव लड़ सकता है। जिसकी विधिवत दुकान संचालित की जा रही है। कोई भी ठेकेदार चुनाव लड़ने की पात्रता नहीं रखता। केवल संघ की मजबूती एवं मार्गदर्शन के लिए ठेकेदार को सदस्यता प्रदान की गई है। सभी व्यापारी बंधुओ से किरंदुल व्यापारिक कल्याण संघ अपील करती है की चंद लोगों द्वारा निर्मित व्यापारी संघ के किसी भी अपवाहों में ना आए हमारे किरंदुल व्यापारी कल्याण संघ ने 400 से अधिक लोगों ने सदस्यता लिया है जिसमें मात्र 16 ही ठेकेदारों ने सदस्यता लिया है। अपनी एकता का परिचय देते हुए अपने मनपसंद नेतृत्व को चुनकर 15 तारीख को अपना मतदान देकर एक पारदर्शी एवं कुशल नेतृत्व को चुने। इस पत्रकार वार्ता में संचालन कमेटी से बंटी अरोड़ा, ओम सोनी, बिप्लव मल्लिक, राजू राव, अजय सरकार, कुंदन सोनी, शेखसगीर, रवींद्र सोनी, आर सी नाहक, संजय सोनी, तपन दास, राजेन्द्र सक्सेना, पंकज सिंहा मौजूद थे ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!