Breaking News in Primes

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील मंझनपुर में सुनी जनशिकायतें, निस्तारित करने के दिये निर्देश

0 23

News By- हिमांशु उपाध्याय/ नितिन केसरवानी

जनपद कौशाम्बी के सभी तहसीलों में आज सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने तहसील मंझनपुर में जनशिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने राजस्व से सम्बन्धित शिकायतों पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर शिकायत को निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को तहसील दिवस एवं आई.जी.आर.एस. शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण/समयबद्ध निस्तारित करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि कोई भी शिकायत लम्बित न होने पाये। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त प्रार्थना-पत्रों पर संबंधित अधिकारियों को ऑनलाइन आवेदन कराकर पात्रता की स्थिति में लाभान्वित करने के भी निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने तहसील दिवस में धारा-116 एवं धारा-24 के वादों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा के दौरान कहा कि शीघ्र सभी वादों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाय।
समाधान दिवस में शिकायतकर्ता रामेश्वर प्रसाद निवासी बक्सीपार ने प्रार्थना-पत्र देकर अवगत कराया कि उनकी भूमि की पैमाइश होने के बावजूद भी विपक्षी द्वारा मेड नहीं बाधने दिया जा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को जांच कराकर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 33 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 02 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। तहसील चायल में कुल 16 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 02 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया तथा तहसील सिराथू में कुल 61 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 04 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सुख लाल प्रसाद वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार एवं जिला विकास अधिकारी शैलेन व्यास सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!