Breaking News in Primes

छात्रों के भविष्य को बनाने एवं देश के विकास में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका- उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

0 28

उपमुख्यमंत्री शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

News By-नितिन केसरवानी

प्रयागराज: उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को जिला पंचायत के सभागार में शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले 513 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

आयोजित कार्यक्रम में मा0 उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि गुरू का स्थान भगवान से भी ऊपर माना गया है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज को शिक्षा के क्षेत्र में पूरब का ऑक्सफोर्ड कहा गया है। प्रयागराज शिक्षा के हर क्षेत्र में प्रतिभाओं को उभारने का केंद्र रहा है। उन्होंने कहा कि कोई भी देश शिक्षा के बिना उन्नति नहीं कर सकता है और शिक्षा की मजबूत नीव डालने का काम आप शिक्षकों के द्वारा किया जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा नकल माफियाओं के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है। आज हमारा मुकाबला देश के अलग-अलग प्रदेशो से नहीं है, बल्कि हमारा मुकाबला दुनिया के टॉप देशो के साथ है। उन्होंने सभी गुरूजनों को प्रणाम करते हुए कहा कि दुनिया का कोई भी क्षेत्र हो, हर क्षेत्र में आपकी शिक्षा व आर्शीवाद के कारण हमारे देश की प्रतिभाओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने का काम किया है। आज अंतरिक्ष की बात हो, तो वहां भी भारत का तिरंगा फहरा रहा है। उन्होंने कहा कि धरती पर तो भारत की जय-जयकार हो ही रही है। धरती के अतिरिक्त अंतरिक्ष में भी हमारे वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने का कार्य किया है। मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने ग्रुप कैप्टन सुभ्रांशु शुक्ला की उपलब्धियों की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी ने ग्रुप कैप्टन सुभ्रांशु शुक्ला से मुलाकात के समय  कहा था कि बहुत जल्द ही अंतरिक्ष में भारत का भी अपना स्पेस स्टेशन स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि अभी तक चंद्रमा के दक्षिणी क्षोर पर दुनिया का कोई देश नहीं पहुंचा है, वहां पर सबसे पहले भारत पहंुचा और अपना तिरंगा फहराया है।

उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि देश के विकास में शिक्षकों की भूमिका बहुत बड़ी होती है। उन्होंने कहा कि आपकी भूमिका के बगैर कोई भूमिका होती ही नही, जब आप अपनी भूमिका का निर्वहन करते है, तो देश कहां से कहां पहुंच जाता है। मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने कहा आप विद्यार्थिंयों को स्वदेशी सामानों का उपयोग करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि जो व्यापार करते है, वे स्वदेशी सामान ही बेंचे। उन्होंने कहा कि भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाना है, भ्रष्टाचार से मुक्त भारत बनाना है। सम्पूर्ण प्रतिभाओं से पूर्ण भारत बनाना है, इसमें आप सभी शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी, जिस प्रकार से आप छात्रों को शिक्षा व संस्कार देंगे एवं बच्चों को तैयार करने का काम करेंगे, वे बड़े होकर अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे। मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि आप सब की यह भी जिम्मेदारी है कि छात्र मोबाइल का उपयोग अच्छे कार्यों में करें, इसके लिए आप सभी बच्चों को प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य को संवारने में शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और शिक्षक हमारी डबल इंजन की सरकार की शीर्ष प्राथमिकता में है।

उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति से शिक्षा के क्षेत्र में काफी सुधार देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि आज देश मा0 प्रधानमंत्री जी व प्रदेश मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में काफी तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर हुआ है। कहा कि सरकार का लक्ष्य गरीब को अमीर बनाना एवं गरीब के बच्चो को शिक्षित बनाना है, उनको राष्ट्र की मुख्यधारा का हिस्सा बनाना है। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था आज पूरे विश्व में चौथे नम्बर की अर्थव्यवस्था है, जिसे 2027 तक तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि इसके लिए हम सभी को स्वदेशी को अपनाना होगा। उन्होंने कहा कि विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में आप सभी शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है और आप सभी संस्थान में पढ़ रहे बच्चों को इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि आज हम हर क्षेत्र में तेजी से विकास कर रहे है।

उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रयागराज आज विकास के एक नए मुकाम पर आगे बढ़ रहा है। प्रयागराज के और विकास के लिए आप सभी का सुझाव एवं मार्गदर्शन अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज के विकास के लिए प्रदेश के विकास के लिए सरकार का खजाना खुला हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त परीक्षाओं को सम्पन्न कराने का काम किया है। मा0 उममुख्यमंत्री जी ने सभी शिक्षकों को एक बार फिर बधाई एवं शुभकामनाएं देते है कहा कि आप सभी की जो भी समस्यायें है, वे हमारे संज्ञान में है, उन समस्याओं का समाधान कराया जायेगा।

इस अवसर पर मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ0 वी0के0 सिंह, मा0 विधायक फूलपुर श्री दीपक पटेल, मा0 विधायक फाफामऊ श्री गुरू प्रसाद मौर्य, विधान परिषद के मा0 सदस्य श्री सुरेन्द्र चौधरी, पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ0 नरेन्द्र सिंह गौड़ व अन्य मा0 जनप्रतिनिधिगणों के अलावा बड़ी संख्या में शिक्षकगण उपस्थित रहे।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!