Breaking News in Primes

भक्ति, उल्लास और परंपरा का संगम: अमलाई मोहरा में मनाई गई भगवान गणेश की भव्य छठी

0 43

भक्ति, उल्लास और परंपरा का संगम: अमलाई मोहरा में मनाई गई भगवान गणेश की भव्य छठी

 

ज्ञानेंद्र पांडेय 7974034465

 

अनूपपुर,नगर परिषद बरगवां अंतर्गत वार्ड क्रमांक 9, अमलाई मोहरा में विराजमान भगवान श्री गणेश की भव्य छठी का आयोजन श्रद्धा, उत्साह और परंपरा के संगम के साथ संपन्न हुआ। युवाओं की अग्रणी भूमिका और बुजुर्गों के आशीर्वाद से यह आयोजन क्षेत्र में भक्ति और सामाजिक समरसता का प्रतीक बन चुका है।

 

इस स्थान पर वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार हर वर्ष गणेश चतुर्थी से नवमी तक विधिवत रूप से गणपति पूजन किया जाता है, जिसके अंतिम दिन भव्य विसर्जन यात्रा के साथ कार्यक्रम का समापन होता है। यहां भगवान गणेश की प्रतिमा विशेष रूप से तैयार मंच (स्टेज) पर स्थापित की जाती है, जो कोयलांचल क्षेत्र अमलाई में श्रद्धा का प्रमुख केंद्र बन चुकी है।

 

परंपरा को सहेजते युवा

 

यह आयोजन किसी एक परिवार, समूह या संस्था तक सीमित नहीं, बल्कि संपूर्ण समाज की सहभागिता का परिणाम है। यह परंपरा वर्षो पूर्व स्व. पिता द्वारा प्रारंभ की गई थी, जिसे अब युवा गणेश उत्सव समिति, अमलाई मोहरा के ऊर्जावान युवा अपने उत्साह और समर्पण से आगे बढ़ा रहे हैं।

 

छोटे बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक इस आयोजन में समान श्रद्धा के साथ भाग लेते हैं। इस वर्ष भी समिति के सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में दिन-रात मेहनत की और भक्तों के लिए एक भव्य भक्ति मंच तैयार किया।

 

छठी का पर्व बना भक्ति और सांस्कृतिक ऊर्जा का केंद्र

 

छठी के अवसर पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दिन में महिलाओं ने छठी पर्व से संबंधित पारंपरिक गीत गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उनकी मधुर वाणी और श्रद्धा ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।

 

शाम को आयोजित संध्याकालीन आरती में क्षेत्र के सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया। युवाओं ने जयकारों, दीपों की रोशनी से पूरी छठी को उल्लासमय बना दिया। हर तरफ “गणपति बप्पा मोरया” के गगनभेदी जयघोष सुनाई दे रहे थे।

 

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

 

पूरे आयोजन को धार्मिक मर्यादा और विधिविधान के साथ संपन्न करने में प्रमुख भूमिका निभाई पूजारी राहुल मिश्रा ने। उनके मंत्रोच्चारण और धार्मिक दिशा-निर्देशों के माध्यम से भगवान गणेश की पूजा संपन्न हुई।

 

कार्यक्रम में नगर परिषद उपाध्यक्ष डॉ. राज तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे, जो लगातार समिति को हर संभव सहयोग प्रदान करते आ रहे हैं। उनके साथ संपत कोल, धर्मेंद्र पांडेय, सूरज नामदेव, सुशील तिवारी, लाल बहादुर महारा और आकाश पाठक ,अमर महारा ,यश महारा , अरविंद पाल , अभिषेक गुप्ता ,मूलचंद महारा , आकाश नामदेव, रोहित सिंह ,आकाश सिंह ,निखिल राय, सुमित गुप्ता, रंजू गुप्ता, उदय नामदेव , मुमताज अंसारी, नईम अंसारी, आजाद अंसारी, असलम, अंश गुप्ता, किशन महारा जैसे गणमान्य जनों की उपस्थिति ने आयोजन को और भी गौरवपूर्ण बना दिया।

 

गणपति बप्पा मोरया! मंगलमूर्ति मोरया!

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!