Breaking News in Primes

कौशाम्बी एसपी ने सराय अकिल थाना अंतर्गत नव-निर्मित पुलिस चौकी बेनीराम कटरा का फीता काटकर किया उद्घाटन

0 42

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: एसपी राजेश कुमार ने सराय अकिल थाना अंतर्गत संचालित पुलिस चौकी बेनीराम कटरा के नवनिर्मित भवन का फीता काटकर एवं शिलापट का अनावरण करते हुए उद्घाटन किया।

यह चौकी जन सहयोग से निर्मित की गई है, जो स्थानीय जनता की सुरक्षा एवं सुविधा की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण कदम है। चौकी की स्थापना से न केवल कानून-व्यवस्था सुदृढ़ होगी बल्कि आसपास के क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, पुलिस-जन सहयोग और त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने एवं स्थानीय पुलिस कर्मियों को उनके कर्तव्य पालन में सुविधा/सहूलियत होगी।

इस अवसर पर एसपी ने अपने सम्बोधन में कहा कि “जन सहयोग से निर्मित यह चौकी पुलिस और आमजन के बीच आपसी विश्वास एवं सुरक्षा के भाव को और मजबूत करेगी। चौकी बनने से न केवल जनता में उत्साह है बल्कि सुरक्षा की भावना भी सुदृढ़ हुई है।”

उद्घाटन के दौरान सीओ चायल अभिषेक सिंह, थाना प्रभारी सराय अकिल, प्रभारी निरीक्षक चरवा, थाना प्रभारी पिपरी, थाना प्रभारी संदीपनघाट, चौकी प्रभारी बेनीराम कटरा व अन्य पुलिस कर्मियों के अतिरिक्त स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!