Breaking News in Primes

विवेक स्वरूप को दूरसंचार मंत्रालय की सलाहकार समिति में मिली अहम जिम्मेदारी

0 48

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशांबी व प्रयागराज समाजसेवी को सदस्य बनाए जाने पर शहरवासियों ने दी बधाई

भरवारी/कौशांबी: शहर के लिए गर्व की बात है  प्रतिष्ठित समाजसेवी विवेक स्वरूप जो की भरवारी नगर पालिका में श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर जो पूर्व में ग्राम अस्वा था के निवासी रहे आपके बाबा आनंद स्वरूप नेशनल इंटर कॉलेज के संस्थापक प्रधानाचार्य रहे व पूर्व सरपंच रहे, विवेक के पिता कृष्ण स्वरूप वर्मा भी नेशनल इंटर कॉलेज भरवारी के प्रधानाचार्य रहे आपकी माताजी भी कस्तूरबा गांधी कन्या इंटर कॉलेज में अध्यापिका के पद पर रही।विवेक स्वरुप कई समाजिक,सांस्कृतिक संस्थाओं से जुडे है, भारत सरकार के दूरसंचार मंत्रालय की दूरसंचार सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। इस समिति के अध्यक्ष सांसद प्रवीण पटेल जी हैं।उनके इस मनोनयन की खबर मिलते ही शहर में हर्ष की लहर दौड़ गई और विभिन्न वर्गों के लोगों ने उन्हें शुभकामनाएँ और बधाई दी।

दूरसंचार मंत्रालय समय-समय पर देशभर से चुनिंदा लोगों को समिति में शामिल करता है, ताकि दूरसंचार सेवाओं की गुणवत्ता, उपभोक्ताओं की समस्याओं और डिजिटल कनेक्टिविटी के विस्तार पर सुझाव मिल सकें। इसी क्रम में विवेक स्वरूप को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

समिति के सदस्य के रूप में वे मोबाइल नेटवर्क विस्तार, इंटरनेट सुविधा, ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्शन, उपभोक्ता शिकायत निवारण और नई तकनीकों के इस्तेमाल जैसे विषयों पर मंत्रालय को अपने सुझाव देंगे। मंत्रालय इन सुझावों को योजनाओं और नीतियों में शामिल करता है।

विवेक स्वरूप के मनोनयन पर प्रयागराज व कौशांबी के बुद्धिजीवी वर्ग, व्यावसायिक संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की।उनका कहना है कि विवेक स्वरूप ने हमेशा समाजहित के मुद्दों पर सक्रियता दिखाई है।बधाई देने वालो मे केपी ट्रस्ट के अध्यक्ष राघवेंद्र नाथ सिंह महामंत्री एस कौटिल्य आनंद श्रीवास्तव चौधरी कौशलेंद्र नाथ सिंह भाजपा वरिष्ठ नेता अरुणेंद्र प्रताप सिंह अनु सिंह भैया जी सिंचाई कर्मचारी यूनियन के नेता पीयूष श्रीवास्तव पूर्व कानून रमेश चंद्र ओझा डॉ विनय शुक्ला अधिवक्ता राजेश मिश्रा भारती वर्मा अतुल अस्थान शक्ति श्रीवास्तव भाजपा जिला मंत्री कौशांबी नितिन पासी विनोद श्रीवास्तव मंझनपुर समर उपाध्याय अस्वा  के पूर्व प्रधान सुरेंद्र पांडे गुड्डू तिवारी शशांक श्रीवास्तव अखिलेश श्रीवास्तव इरशाद अहमद डॉ प्रमोद शुक्ला प्रबंधक जयंत श्रीवास्तव अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सनत मिश्रा अधिवक्ता सचिन पंडित भारत माता मिशन के पीठाधीश्वर डॉ विवेक चैतन्य भरवारी व्यापार मंडल भाजपा राजेंद्र केसरवानी पप्पू केसरवानी पत्रकार राजू सक्सेना बालकृष्ण केसरवानी पिंटू गुलाटी अध्यापक राकेश तिवारी आदि|

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!