शिव कुमार शर्मा संवाददाता
रजत जयंती वर्ष पर प्रकृति और मातृत्व काअद्भुत संगम जांगड़े
रिगनी / खरौद भारत सरकार आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय नई दिल्ली के अमृत मित्र योजना अंतर्गत वुमन फॉर ट्री अभियान मे मिशन अमृत 2.0 के तहत नगर पंचायत मे तीन स्थानों का चयन वृक्षारोपण के लिए किया गया है प्रथम चरण में देवरी मोड़ के समीप लक्ष्मणेश्वर गौशाला(गौठान)मे कुल 500 पौधों का वृक्षारोपण का किया गया जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े विशिष्ट अतिथि गुलाब सिंह चंदेल अध्यक्षता गोविंद यादव एवं अति विशिष्ट अतिथि शिवेन्द्र प्रताप सिंह उपाध्यक्ष महेश्वर यादव देवेंद्र चौधरी अनुविभागीय अधिकारी पामगढ़ महेंद्र लहरे तहसीलदार पामगढ़ चंद्रवंशी तहसीलदार राहौद पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुवोध शुक्ला मुरारी यादव रहे। मुख्य अभ्यागत अंबेश जांगड़े द्वारा शुभारंभ प्रथमआम पेड़ रोपण करते हुए बताया गया कि देश के कुशल नेतृत्वकर्ता शिल्पकार विश्वकर्मा वैश्विक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना एक पेड़ मां के नाम एवं सुशासन की सरकार विष्णु देव साय सरकार द्वारा रजत जयंती वर्ष पर विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के साथ स्वच्छता स्वास्थ्य पर्यावरण पर सबका ध्यान रखते हुए हमारे आने वाले पीढ़ियों के रक्षा लिए प्रकृति के साथ जुड़ना आवश्यक बताया गया आज दुनिया में पर्यावरण जलवायु परिवर्तन से जुड़ी अनेक समस्याएं आ रही है इसी को लेकर राष्ट्र प्रदेश नगर गांव घर-घर तक स्वच्छ पर्यावरण के लिए पौधों के रख रखाव एवं सुरक्षा की जिम्मेदरी मां शबरी महिला स्व सहायता को दिया गया है, जिनका चयन रूचि की अभिव्यक्ति के माध्यम से किया गया है। जिसमे प्रत्येक महिला को 100 पेड़ो के संरक्षण की जिम्मेदारी दिया जा रहा है समूह की सदस्य आगामी एक वर्ष तक पौधों की देखभाल करेगा, जिसके लिए उन्हें सम्मानित प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। पौधों के जियोटैगिंग अनुसार ही भुगतान होना है। जनसेवक केंद्र सरकार मोदी द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल की शुरुआत हुई “एक पेड़ माँ के नाम” के थीम पर एनयूएलएम योजनाओं के सहयोग से संचालित किया जा रहा है।शुभारंभ अवसर पर महिला समूह को बधाई शुभकामनाएँ देते हुए कहा गया कि यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम है, बल्कि महिलाओं को सामाजिक नेतृत्व और जिम्मेदारी निभाने का अवसर के साथ आर्थिक रूप से सशक्त करती है जिससे वह आत्मनिर्भर के साथ प्रकृति के साथ जुड़ जाते हैं प्रकृति एवं पर्यावरण के लिए हम सभी को पौधारोपण के लिए आम जनमानस में जागरूकता लाने के लिए अभियान चलाकर प्रेरित करना चाहिए जिससे पर्यावरण के साथ प्राकृतिक सौंदर्य बना रहे मोदी जी का स्लोगन एक पेड़ मां का नाम यह नारा सिर्फ नहीं एक संकल्प जिम्मेदारी है।पूर्व जिला अध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल द्वारा बताया गया कि यह डबल इंजन की सरकार संवेदनशील सभी क्षेत्रों में विकास करते हुए पर्यावरण पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है यह हमारा नया भारत विकसित भारत की ओर अग्रसर है यह पौधारोपण अभियान हर उम्र के लोगों को आसानी से जोड़ता है और हर कोई अपनी मां के नाम पर एक पेड़ लगाकर पवित्र कार्य में भागीदारी बन रहा है हम सब ने केंद्र सरकार राज्य सरकार अनेकौ कार्यकाल देखा है पढ़ा है किंतु विगत 11 वर्षों में देश का बागडोर शक्तिशाली जन सेवक के नेतृत्व में सभी क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास देखने को मिल रहा है।अध्यक्ष गोविंद यादव ने बताया की यह अभियान हमें ग्रीन सिटी पर्यटन क्षेत्र टेंपल सिटी के रूप में विकसित करते हुए आगे स्वच्छ पर्यावरण के लिए 10000 वृक्षारोपण करना हमारा लक्ष्य है यह स्वच्छ पर्यावरण एवं प्रकृति का संतुलन बनाए रखने का प्रभावी तरीका है पेड़ हमारे जीवन अभिन्न हिस्सा है पौधारोपण का यह अभियान आगे भी दीनदयाल उपाध्याय उद्यान मुक्तिधाम कृष्ण कुंज एवं अन्य जगह पर युद्ध स्तर पर जारी रहेगा।अन्य अतिथियों के द्वारा भी विस्तार से जानकारी दी गई इस अवसर पर उपाध्यक्ष महेश्वर यादव महामंत्री उत्तम सोनी सनत साहू शरद चंद्र शर्मा बसंत यादव राजेश यादव चंद्रवती सोनी महिला मोर्चा नंदलाल साहू अशोक आदित्य पुष्पराज त्रिपाठी राहुल यादव रितेश सिंह सुखनंदन देवांगन युवा मोर्चा शुभम करन यादव अशोक आदित्य शिवरात्रि यादव प्रमोद सोनी राहुल यादव प्रखर यादव पटवारी गिरधर राठौर उग्रसेन साहू राजेंद्र आदित्य नागेंद्र साहू दीनदयाल यादव चंद्रकांत यादव उप अभियंता विजेंद्र गुप्ता पीआईयू सोनी सफाई दरोगा आसमा परवीन सामाजिक संगठिका सीमा गुप्ता सहित समस्त पार्षदगण जनप्रतिनिधि समाज सेवी अध्यात्म सेवा समिति जिला मंडल पदाधिकारी स्वच्छता दीदी प्रबुद्ध जन पर्यावरण रक्षक गौ सेवक नगर पंचायत कर्मचारी के साथ बड़ी संख्या में इस वृहद वृक्षारोपण आम जामुन आवला कोइराला बहेड़ा बेर सीता नीम मूंनगा एवं अन्य वृक्ष लगाकर सहभागिता रहा । यह आयोजन सत्यनारायण देवांगन मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत द्वारा एवं मंच संचालन शरद चंद्र शर्मा आभार प्रदर्शन एसडीएम देवेंद्र चौधरी द्वारा किया गया।