Breaking News in Primes

जिलाधिकारी ने राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, करारी का किया आकस्मिक निरीक्षण

0 23

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

प्रधानाध्यापक को शिक्षा की गुणवत्ता में और सुधार लाने के दिए निर्देश

कौशाम्बी: जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आज जय प्रकाश नारायाण सर्वोदय विद्यालय (राजकीय आश्रम पद्धति) विद्यालय, करारी का आकस्मिक निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने आकस्मिक निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया, जिसमें कुल 04 अध्यापक/कर्मचारी अनुपस्थित पाये गए। उन्होंने प्रत्येक कक्ष में जाकर हो रहें मासिक परीक्षा का जायजा लिया एवं प्रधानाध्यापक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों से वार्ता करते हुए उनसे सवाल पूॅछकर शिक्षा की गुणवत्ता को परखा। उन्होंने बच्चों से कहा कि आप लोगों को जो लेशन पढ़ाया जाय, उस लेशन का स्वयं से अभ्यास अवश्य करें तथा यदि कोई भी सवाल/लेशन समझ में नहीं आता है तो बिना किसी संकोच के अध्यापक से अवश्य पूॅछें। उन्होंने प्रधानाध्यापक को कार्ययोजना बनाकर शिक्षा की गुणवत्ता में और सुधार लाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने विद्यालय में निर्माणाधीन ट्रॉजिट हॉस्टल एवं मेस आदि के निर्माण कार्यो की प्रगति  का जायजा लेते हुए प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया कि संबधित से समन्वय कर निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण कराई जाय।

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!