Breaking News in Primes

आई टी सेक्टर में आज जो सारे विश्व में डंका बज रहा हैं उसका श्रेय स्व राजीव गांधी जी की कम्प्यूटर क्रांति को जाता है -रवि नाईक 

जिला कांग्रेस ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की जन्म जयंती 

0 18

आई टी सेक्टर में आज जो सारे विश्व में डंका बज रहा हैं उसका श्रेय स्व राजीव गांधी जी की कम्प्यूटर क्रांति को जाता है -रवि नाईक

 

 

जिला कांग्रेस ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की जन्म जयंती

 

खरगोन/ भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी जी देश के सशक्त प्रधान मंत्री थे उन्होंने ने जो 21 वी सदी भारत के युवाओं की होगी वाली उक्ति को चरितार्थ करते हुए भारत में सूचना प्रौद्योगिकी को महत्व देते हुए कम्प्यूटर क्रांति का आगाज किया था और उसी का परिणाम है की आज सारे विश्व के आई टी सेक्टर में भारत के युवाओं का डंका बज रहा हैं दुनिया का ऐसा कोई राष्ट्र नहीं जहां भारतीय अपनी सेवाएं न दे रहा हो उक्त बाते जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व राजीव गांधी जी की जन्म जयंती के अवसर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री रवि नाईक ने कही इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री पूर्णा ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ गोविन्द मुजाल्दे जिला कांग्रेस महासचिव संजीव गांगुली ने भी संबोधित किया कार्यक्रम में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष कादर बेग, विजय कोचले, अल्पसंख्यक कांग्रेस जिला अध्यक्ष अलीम शेख भगवानपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष यशवंत पप्पू जायसवाल, पार्षद हीरा परमार महासचिव जितेन्द्र भावसार मनोज त्रिवेदी परसराम पाटीदार,शिव तिवारी प्रकाश जोशी, मुकेश गोले, राजेन्द्र मुजाल्दे जयराम पटेल भारत रघुवंशी विधान सभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष नितेश मंडलोई अजय गांगले सुबोध जोशी, भानु परसाई, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जैनुद्दीन बोहरा सचिन जोशी कासिम अली बोहरा, विजय सोनी अरविंद चौधरी कुबेर जोशी श्रीमती आसमा डाबर, रोहित चतुर्वेदी राजेंद्र पवार, डॉ गोविंद दसौंधी , राजू सदर , अनिल खेड़े,अय्यूब लोहार रहमान शेख, अजीत देवले, निलेश सगोरे दिलीप राठौड़ नटवर सरपंच हाजी समीर , महमूद बाबा, सलाउद्दीन सहित असंख्य कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर स्व राजीव गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस प्रवक्ता राजेश मंडलोई ने किया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!