Breaking News in Primes

जिलाधिकारी ने ग्राम उदहिन बुजुर्ग में जाकर आई.जी.आर.एस. के तहत् प्राप्त शिकायत के निस्तारण की स्थिति का किया सत्यापन

0 14

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने संबंधित अधिकारियों के साथ आई.जी.आर.एस. के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति का मौके पर जाकर सत्यापन किया।
जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सिराथू योगेश कुमार गौड़ तथा शिकायतकर्ता की उपस्थिति में आई.जी.आर.एस. संदर्भ संख्या-20017425010407 के निस्तारण की स्थिति का सत्यापन किया।
शिकायतकर्ता उर्मिला देवी पत्नी अशोक कुमार पाण्डेय निवासी ग्राम उदहिन बुजुर्ग द्वारा गाटा संख्या 897 भूमिधरी भूमि पर विपक्षी के द्वारा अवैध कब्जा के सम्बन्ध में शिकायत की थी, प्रकरण की स्थलीय एवं अभिलेखीय जांच नायब तहसीलदार से कराई गई। जांचोपरांत पाया गया कि ग्राम उदहिन बुजुर्ग की गाटा संख्या 897/3.856 हे0 में अपने हिस्से की भूमि को 02 लाख रूपयें में रेहन नामा में इसरार अहमद पुत्र मो0 इस्माइल के हाथो मौखिक रूप से रेहन रखा है। इस कारण आवेदिका की भूमि पर विपक्षी काबिज है,जिसके बेदखली के लिए आवेदिका ने उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 की धारा-134 का वाद उपजिलाधिकारी सिराथू के न्यायालय में योजित किया है, जिसका वाद संख्या टी202302420401102 तथा नियत तिथि 20.08.2025 है। आवेदिका को अवगत करा दिया गया था कि न्यायालय के निर्णय उपरांत अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। आई.जी.आर.एस निस्तारण की स्थिति ठीक पाई गई, जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!