News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी
विधानसभा मंझनपुर के सांगठनिक मण्डल पश्चिम शरीरा के गोराजू में हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम के निमित्त पैदल तिरंगा यात्रा में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने सहभागिता कर संबोधित किया।
कौशाम्बी: जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बढ़ावा देना है यह यात्रा लोगों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए आयोजित किया जाता है जिससे देश की संप्रभुता और सुरक्षा को मजबूत किया जा सके साथ ही तिरंगा यात्रा के माध्यम से भारतीय सेना का आभार जताने और उनके बलिदानों को सम्मान देने का उद्देश्य है 15 अगस्त तक सभी घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाने का अभियान चलाने का निर्णय लिया है इस अभियान के तहत तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी और लोगों को जागरूक किया जाएगा 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर मौन जुलूस निकाला जाएगा और लोगों को इस दिन के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा इन बैठकों और आयोजनों के माध्यम से भाजपा हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने और लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है।

जब कालोनी और सोसायटी के घर पर तिरंगा लहराता है तो देखते देखते दूसरे घरों पर तिरंगा दिखने लगता है यानी हर घर तिरंगा अभियान तिरंगे की शान में एक यूनिक फेस्टिवल बन चुका है।ऐसी तमाम बातों को विस्तार से बताया इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष राजीव पाल,नगर पालिका परिषद मंझनपुर अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी,मण्डल अध्यक्ष सरसवां,प्रमोद भार्गव,प्रधान सुनील तिवारी सहित सभी सम्मानित मण्डल पदाधिकारीगण,जनप्रतिनिधिगण,कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।