हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी
कौशाम्बी: जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद स्तर पर आई.जी.आर.एस. संदभों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का अनुश्रवण कराये जाने के उद्देश से कलेक्ट्रेट परिसर में आई.जी.आर.एस सेल का गठन किया।
आई.जी.आर.एस सेल द्वारा 01.08.2025 से 08.08.2025 के मध्य कुल 105 निस्तारित संदर्भों के विषय में शिकायतकर्ताओं से फीडबैक प्राप्त किये गये,जिसमे से 42 शिकायतकर्ताओं द्वारा असंतुष्ट फीडबैक दिया गया। उप जिलाधिकारी चायल के 04, उप जिलाधिकारी सिराथू के 05. उप जिलाधिकारी मंझनपुर के 03, जिला समाज कल्याण अधिकारी के 02, जिला पंचायतराज अधिकारी के 02. अधिशासी अभियंता विद्युत का 01. एल.डी.एम. का 01. बेसिक शिक्षा अधिकारी के 01. मुख्य चिकित्साधिकारी के 01, जिला पूर्ति अधिकारी के 01. सहायक विकास अधिकारी मंझनपुर का 01. सहायक विकास अधिकारी कौशाम्बी का 01. अधिशासी अधिकारी मंझनपुर का 02. अधिशासी अधिकारी भरवारी का 02. अधिशासी अधिकारी चरवा का 01, चकबंदी अधिकारी चायल के 01. क्षेत्राधिकारी चायल का 03. क्षेत्राधिकारी कौशाम्बी का 02, थानाध्यक्ष कौशाम्बी का 02, थानाध्यक्ष संदीपन घाट के 01, थानाध्यक्ष मंझनपुर का 01, थानाध्यक्ष पश्चिम शरीरा का 01. थानाध्यक्ष कड़ाधाम का 01 एवं थानाध्यक्ष सैनी का 01 संदर्भों में असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त हुआ।
प्रभारी अधिकारी (आई.जी.आर.एस) ने इन अधिकारियों को स्पष्टीकरण जारी करते हुए चेतावनी जारी कि है कि कार्यशैली में सुधार लाना सुनिश्चित करें, अन्यथा उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।