Breaking News in Primes

खागा नगर कि विद्युत व्यवस्था राम भरोसे, जेई के रातों दिन काम करने के बावजूद भी नगर के 5 फीडरों मे 2 फीडर ही सक्रिय

0 5

News By- नितिन केसरवानी

*तीन फीडर जिसमें विजय नगर,तहसील,नई बाजार, राम भरोसे चल रही है कब लाइट आये कब चली जाए किसी कि कोई जवाबदेही नही*

*आखिर तेज तर्रार जेई होने के बावजूद ये कैसी व्यवस्था कही बड़ा झोल तो नही, य केवल दिखावापन*

*खागा/फतेहपुर:* योगी सरकार के अनुसार नगर को 22 घंटे बिजली मिलने का आदेश होने के बावजूद खागा नगर कि विद्युत व्यवस्था धड़ाम होती नजर आ रही है रामनगर तहसील फीडर करीब 2 महीने से फाल्ट होने के कारण बंद पड़ा है जिसको वैकल्पिक तौर पर विजय नगर फीडर से जोड़कर चलाया जा रहा था ज्यादा लोड के कारण विजय नगर फीडर भी ध्वस्त हो गया जिसे अब देहात फीडर से जोड़कर चलाया जा रहा है जिसमे लाइट मिलना रामभरोसे है कब लाइट आये कब चली जाये अधिकारियों कि कोई जवाबदेही नही । 2 महीने से धड़ाम अंडरग्राउंड केबल को दुरस्त करने की जगह अब एक नई लाइन बनाई जा रही है जिससे तहसील फीडर और विजयनगर फीडर को चलाया जाएगा वह भी कितने दिन चलता है इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं खागा नगर विद्युत लाइन का पूरा काम जुगाड़ से चलाया जा रहा है। वर्तमान समय मे 3 फीडर धड़ाम है जो केवल जुगाड़ से चलाये जा रहे है आखिर विद्युत विभाग का जुगाड़ कब तक चलेगा य नगर कि जनता को इसी तरह चरमराई व्यवस्था झेलना पड़ेगा *वही जेई डी.डी.सोलंकी ने बताया हमने 5 पोल कि नई लाइन बना लिया है टेस्टिंग हो गई है बहुत जल्द समस्या से निजात मिल जायेगी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!