हिमांशु उपाध्याय
कौशाम्बी: जिलाधिकारी के निर्देशन में महिला कल्याण विभाग के हब फॉर इंपावरमेंट ऑफ वूमेन की टीम-मिशन कोऑर्डिनेटर पूनम पाल, जेंडर स्पेशलिस्ट उमा साहू व अंजू द्विवेदी के द्वारा विकास खंड सिराथू के अंतर्गत राजकीय हाईस्कूल रामपुर धमावा एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर धमावा में पढ़ रही बालिकाओं के द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें श्रेष्ठ तीन बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया। प्रथम पुरस्कार कक्षा सातवीं की गौरी गुप्ता, द्वितीय पुरस्कार नवी की छात्रा लाजो एवं तृतीय पुरस्कार दसवीं की छात्रा सोमवती को दिया गया। विद्यालय में पढ़ रहे बालक व बालिकाओं को महिला कल्याण विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना एवं स्पॉन्सरशिप योजना आदि के बारे में जानकारी देकर उनकी पात्रता बताते हुए जागरूक किया गया। चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, महिला हेल्पलाइन 181, वूमेन पावर लाइन 1090 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 के बारे में जानकारी दी गई। बाल कल्याण समिति की सदस्य श्रीमती बेबी नाज व किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य मोहम्मद रेहान द्वारा पास्को एक्ट, बाल अधिकार 18 वर्ष की आयु से कम की बालिका एवं 21 वर्ष की आयु से कम बालक एवं बालिकाओं को विवाह करना कानूनी अपराध आदि के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा कन्या भ्रूण हत्या व बाल विवाह के दुष्परिणाम से भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य उषा देवी सहायक अध्यापक जीनत बेगम, डॉक्टर आराधना मिश्रा, सुनील कुमार राय व शोभित श्रीवास्तव उपस्थित रहें।