Breaking News in Primes

एक एक कार्यकर्ता के दिलो दिमाग में जोश भर गए एम एल सी प्रताप गढ़ अक्षय प्रताप सिंह

0 34

News By- नितिन केसरवानी

*सभी कार्यकर्ता अपनी ताकत को पहचानो आपकी ही एक मात्र पार्टी है जो सभी पार्टी से लड़ने की रखती है क्षमता*

*किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष से कह गए कि यथा शीघ्र अपनी जमीन पर खुद का पार्टी कार्यालय बनाओ सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं पदाधिकारी सभी लोग पार्टी चिन्ह का झंडा अपने घरों एवं वाहन में लगाओ*

*कौशांबी* जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की एक बैठक बुधवार को सयारा स्थित मां शीतला धाम अतिथि गृह गेस्ट हाउस में आयोजित हुई बैठक को जनसत्ता दल के एम एल सी एवं पूर्व सांसद प्रतापगढ़ अक्षय प्रताप सिंह उर्फ़ गोपाल भईया ने संबोधित करते हुए पार्टी के एक-एक कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया है बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपनी ताकत को पहचानो और आपकी एक पार्टी जनसत्ता लोकतांत्रिक ही ऐसी पार्टी है जो सभी पार्टी से लड़ने की क्षमता रखती है बैठक के दौरान वहां पर पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारी की समीक्षा की गई lसमीक्षा बैठक का दौर सुबह लखनऊ से चलकर फतेह पुर उसके बाद सिराथू सायरा में बैठक हुई जिसमें सभी कार्यकर्ताओं की बातों को सुनने के बाद सभी ने अपनी अपनी समस्या बतानी शुरू की । सभी की शिकायत सुनने के बाद एम एल सी प्रताप गढ़ ने अपनी तरफ से सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि बहुत ही जल्दी आपके जनपद में पार्टी का बहुत बड़ा कार्यालय होगा ।

उन्होंने अपने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि आपको किसी भी तरह से मायूस होने की जरूरत नहीं होगी आपकी हर समस्या का निदान हम वा हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ़ राजा भईया करेंगे ।
साथ ही प्रत्येक महीने कौशांबी की बाग डोर एवं समस्या का निदान करने मै खुद आऊंगा। उसके लिए मैं अधिकारियों से मिलकर आप लोगो की समस्या निपटाउगा । इसके बाद पार्टी के जिला अध्यक्ष से कहा कि आप जितनी जल्दी हो सके सभी ब्लॉक अध्यक्ष बूथ अध्यक्ष सभी फ्रंटल के पदाधिकारियों का चयन करे और अपनी पार्टी की गति को आगे बढ़ाए । पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के दिशा निर्देशन में सभी जनपदों में एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह तूफानी दौरा और समीक्षा बैठक कर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी को मजबूती प्रदान करने में लगे हैं।

कार्य कर्ताओं का कहना था कि जिस तरह से कुंडा में जनता दरबार लगाकर सभी की समस्याओं का निस्तारण किया जाता है उसी प्रकार से कौशांबी में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्या का निदान किया जाय । इस मौक़े पर आज महिला जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा की गई जिसमें शीलू सिंह पत्नी प्रिंशु सिंह को माला फूल पहनाकर स्वागत किया गया वही महिला जिला अध्यक्ष शीलू सिंह की ओर से एम एल सी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ़ गोपाल भईया को बड़ी माला पहनाकर स्वागत किया इस मौक़े पर एम एल सी कार्यकर्ताओं की भीड़ देखकर बहुत ही गदगद दिखे । आज समीक्षा बैठक में मौजूद लोगों में जनसत्ता दल के प्रधान राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद शैलेन्द्र कुमार जिला अध्यक्ष इरफान अहमद पार्टी के वरिष्ठ नेता के एन ओझा प्रताप गढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि कुलदीप सिंह पटेल प्रदेश सचिव बलवीर सिंह राजावत किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बलवीर सिंह चौहान पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष अश्वनी सिंह जिलसचिव कमल सिंह यादव पूर्व प्रत्याशी विधान सभा अनिल केशर वानी राजू सिंह दहिया डॉ पी के सिंह सुफियान अहमद पंडित मनीष कुमार ओझा महाराज रामू अग्रहरी मुन्ना लाल केशरवानी केएस झा पंकज सिंह अंकित तिवारी आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!