गायत्री शक्ति पीठ के सानिध्य में सामूहिक शिव अभिषेक हुआ
ब्लॉक रिपोर्टर ओम सोनी मंगलवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार भवानी मेंडिसके नेतृत्व में गायत्री शक्ति पीठ पर सावन मास के पावन पर्व पर सामूहिक शिव अभिषेक किया गया। शांतिकुंज के मार्गदर्शन में झालावाड़ से आए गोपाल शर्मा एवं रामेश्वर शर्मा ने शिव अभिषेक को वैदिक मंत्रों के साथ सम्पन्न करवाया जिसमें भवानीमंडी,भैसोदा मंडी और पचपहाड़ क्षेत्र के कार्यकर्ता ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। विश्व के स्वामी भगवान शंकर से सभी के कल्याण और राष्ट्रीय सद्भावना की प्रार्थना की। गायत्री परिवार ट्रस्ट के उपमुख्य ट्रस्टी राम प्रसाद राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर सत्य प्रकाश मित्तल, महेश सोनी, अर्जुनसिंह खींची,राजेश गुप्ता (करावन), अभिषेक व्यास, पुष्पा पाटीदार, आशा सोनी, मंजू पालीवाल एवं भवानी मंडीऔर भैंसोंदा मंडी की समस्त का महिला मंडल उपस्थित रहा।
फोटो :~ गायत्री परिवार शिव अभिषेक करते