Breaking News in Primes

जन शिकायतों (आईजीआरएस)के निस्तारण में कौशाम्बी पुलिस ने रचा कीर्तिमान – प्रदेश में किया प्रथम स्थान प्राप्त

0 5

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

जिले के सभी 14 थाने प्रदेश रैंकिंग में पहले स्थान पर

कौशाम्बी: जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण में कौशाम्बी पुलिस ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। शासन द्वारा निर्धारित मासिक रैंकिंग में कौशाम्बी पुलिस ने प्रदेश भर के जिलों को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता, त्वरितता और पीड़ितों की संतुष्टि के आधार पर यह मूल्यांकन किया जाता है। इस बार जुलाई माह में जिले के सभी 14 थानों – मंझनपुर, करारी, मो०पुर पइंसा, महिला थाना, संदीपनघाट, चरवा, सराय अकील, पिपरी, सैनी, कड़ा धाम, कोखराज, कौशाम्बी, पश्चिम शरीरा और महेवाघाट – ने व्यक्तिगत तौर पर भी रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे जिले का मान बढ़ाया है। एसपी राजेश कुमार के कुशल नेतृत्व में जिले की पुलिस टीम द्वारा जन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की गई। आम नागरिकों में इससे पुलिस के प्रति विश्वास और संतोष की भावना भी बढ़ी है। इस सराहनीय उपलब्धि पर उच्चाधिकारियों ने कौशाम्बी पुलिस को बधाई दी है और पुलिसकर्मियों के इस समर्पण के लिए उनकी प्रशंसा की गई है। यह उपलब्धि कौशाम्बी पुलिस के लिए गर्व का विषय है और पूरे प्रदेश में उसकी सकारात्मक छवि को दर्शाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!