Breaking News in Primes

हरियाली अमावस्या पर भानपुरा के बड़े महादेव एवं छोटे महादेव पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

0 3

*हरियाली अमावस्या पर भानपुरा के बड़े महादेव एवं छोटे महादेव पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़* *संवादाता ओम सोनी*

मंदसौर जिले के भानपुरा स्थित ऐतिहासिक एवं प्राचीन छोटा महादेव एवं बड़ा महादेव पर श्रद्धा और आस्था का जन सैलाब उमड़ा श्रावण मास के चलते हरियाली अमावस्या के पावन पर्व पर भानपुरा के प्रसिद्ध प्राकृतिक पर्यटन स्थल धार्मिक जन जन की आस्था के केंद्र आरोग्यधाम बड़ा महादेव स्थान पर भारी संख्या में दो पहिया वाहनों चार पहिया वाहनों सहित अन्य साधनों से श्रद्धालुओं द्वारा दर्शनों के लिए पहुंचा गया। हरियाली अमावस्या पर अपार जनसैलाब दर्शनों के लिए उमड़ा जिससे मार्ग पर दिन भर जाम की स्थिति निर्मित होती रही। करीब 25 से 30 हजार सैलानियों श्रद्धालुओं ने बड़ा महादेव एवं छोटा महादेव स्थान स्थित शिवालयों में पूजा अर्चना कर दर्शन के लाभ लिए।

ज्ञात हो की यहां सावन माह में बारिश के समय झरने से होते महादेव के अभिषेक के प्राकृतिक दृश्य को देखने के लिए प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में श्रद्धालुजन दूर दूर से पहुंचते है।

*फोटो :~ हरियाली अमावस्या पर झरने से होते जलाभिषेक के दर्शन करते श्रद्धालुजन*

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!