Breaking News in Primes

ब्रह्म समाज महिला मंडल द्वारा मनाया गया सावन उत्सव

0 5

ब्रह्म समाज महिला मंडल द्वारा मनाया गया सावन उत्सव

जुन्नारदेव —- ब्रह्म समाज महिला मंडल द्वारा संचालित बीसी ग्रुप द्वारा सावन उत्सव मनाया गया, जिसमें ब्रह्म समाज की अग्रणी महिलाओं द्वारा सावन के गीत गाए और सावन के झूलों का आनंद लिया गया इसके साथ ही विभिन्न रोचक खेलों का भी महिलाओं द्वारा आनंद उठाया गया इसके विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार भी दिया गया। कार्यक्रम के दौरान सुहागिन महिलाओं को श्रृंगार सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से ब्रह्म समाज महिला मंडल अध्यक्ष कीर्ति उपाध्याय, उपाध्यक्ष मनीषा चतुर्वेदी, सचिव पूर्णिमा शर्मा, सहसचिव सानू तिवारी, निशा तिवारी, आशा द्विवेदी, सुधा तिवारी, कल्पना उपाध्याय, रुचि मिश्रा, शिखा चतुर्वेदी, रानू चतुर्वेदी, बबली शुक्ला, चेतना उपाध्याय, सुनीता चटर्जी, सीमा गौतम, पिंकी मिश्रा, दीप्ति उपाध्याय, रोली द्विवेदी, मंजरी पाठक सहित बड़ी संख्या में ब्रह्म समाज की महिलाओं उपस्थित थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!