Breaking News in Primes

*भैसेदा भारतीय जनता पार्टी मंडल ने जनसंघ के संस्थापक पितृ पुरुष श्यामा प्रसाद की 124वीं जयंती पर याद कर दी श्रद्धांजलि*

0 13

*भैसेदा भारतीय जनता पार्टी मंडल ने जनसंघ के संस्थापक पितृ पुरुष श्यामा प्रसाद की 124वीं जयंती पर याद कर दी श्रद्धांजलि*
*संवादाता ओम सोनी*
मंदसौर जिले की गरोठ भानपुरा विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी भैंसोदा मंडल के द्वारा रविवार को
राष्ट्रवाद के शिल्पी भारतीय जनसंघ के संस्थापक भाजपा के पितृ पुरुष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 124 वीं जन्म जयंती मनाई गई। इस अवसर पार्कपंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित कर उन्हे नमन कर श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके द्वारा किए गए राष्ट्रहित के कार्यों को याद किया गया।
मुख्य वक्ता के रूप में जिला मंत्री अजय तिवारी, मंडल अध्यक्ष उमेश पाटीदार, पूर्व मंडल अध्यक्ष सौदान सिंह गुर्जर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विनित यादव, नगर परिषद् भैसोदा अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय पौराणिक के द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना की थी यह दल भारत में एक प्रमुख राजनीतिक दल था जो बाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में विलय हो गया।
इसके बाद सभी ने एक पैड मां के नाम में पोधा रोपण भी किया।
इस अवसर पर अर्जुन शर्मा पिछड़ा मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य राकेश यादव, श्याम गुर्जर, मंडल महामंत्री देवीसिंह चौहान, पूर्व मण्डल उपाध्यक्ष हेमंत गुर्जर, अरविन्द भील ठाकुर, पार्षद श्रीमती सीमा राकेश यादव, आशा राधेश्याम चंदेल, मनोहर सैनी, मंडल उपाध्यक्ष कमल हटवाल, मोर्चा अध्यक्ष मांगीलाल गुर्जर सत्यनारायण सोनी सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
*फोटो :~ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाते कार्यकर्ता*

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!