Breaking News in Primes

समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय सहित तीनों विधानसभा में मना अखिलेश यादव का जन्मदिन

0 131

News By-नितिन केसरवानी

प्रयागराज: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय अखिलेश यादव का ५८ वां जन्मदिन समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय पर इफ्तेखार हुसैन व रवीन्द्र यादव की उपस्थिति में धूमधाम से केक काट कर मनाया गया। वहीं वरिष्ठ अल्पसंख्यक सपा नेता महबूब उस्मानी द्वारा मदरसे के बच्चों के बीच अखिलेश यादव के लम्बी उम्र की दुआ भी कराई गई तो शहर पश्चिम विधानसभा अध्यक्ष शकील अहमद शहर उत्तरी विधानसभा अध्यक्ष ओ पी यादव द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र में युवा हृदय सम्राट के अठ्ठावनवें जन्मदिन पर विविध आयोजन कर दिर्घायु की कामना की गई।शहर पश्चिमी के वरिष्ठ सपा नेता तारिक सईद अज्जू द्वारा पोलो ग्राउंड स्थित चौदहों पीर बाबा की मजार पर चादर चढ़ा कर पीडीए महानायक की लम्बी उम्र की दुआएं की गई।शहर पश्चिमी के टी पी नगर पुलिस चौकी गरीबदास चौराहे पर युवा सपा नेता मयंक यादव जोंटी के द्वारा विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में ग़रीब मज़दूर जरुरतमंद व आमजन को लज़ीज़ व्यंजन कराकर उनकी दुआएं अखिलेश यादव को मिलीं।केक भी काटा गया। कार्यक्रम में सैय्यद इफ्तेखार हुसैन , रवीन्द्र यादव रवि ,अमरनाथ मौर्या ,बब्बन द्वबे ,महबूब उस्मानी ,रमाकांत पटेल ,राजेश गुप्ता ,शकील अहमद ,ओ पी यादव ,इन्दू यादव , सुनीता यादव ,पंकज साहू ,मृत्युंजय पाण्डेय ,सैय्यद मोहम्मद हामिद , मोहम्मद हसीब ,ताहिर उमर ,वरुण सोनकर , हरीशचंद्र श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!