Breaking News in Primes

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने की मोहर्रम पर्व एवं कॉवड़ यात्रा को सौहार्दपूर्ण सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए शान्ति समिति की बैठक

0 29

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: जिलाधिकारी श्री मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार द्वारा उदयन सभागार में मोहर्रम पर्व एवं कॉवड़ यात्रा को सौहार्दपूर्ण सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों एवं सम्भ्रान्त नागरिकों के साथ शान्ति समिति की बैठक की गई।

बैठक में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी उप जिलाधिकारियों, क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से मोहर्रम पर्व को शान्तिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए अब तक गई कार्यवाही यथा-थानावार पीस कमेटी की बैठक, जुलूस मार्ग का निरीक्षण एवं ड्यूटी लगाये जाने आदि की जानकारी प्राप्त की गई। उन्हांने सम्भ्रान्त नागरिकों से समस्याआें/सुझावों को प्राप्त करते हुए कहा कि मोहर्रम पर्व एवं कॉवड़ यात्रा को आपसी सौहार्द एवं भाईचारा के साथ मनाया जाय। सम्भ्रान्त नागरिकों ने कहा कि त्यौहार को शान्तिपूर्ण एवं आपसी सौहार्द के साथ मनाया जायेंगा तथा कोई भी अप्रिय घटना नहींं होने दी जायेंगी।

जिलाधिकारी ने मोहर्रम पर्व एवं कॉवड़ यात्रा के दृष्टिगत सभी उपजिलाधिकारियों एवं क्षेत्राधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों का निरन्तर भ्रमण करते रहने के निर्देश देते हुए कहा कि कहीं पर भी कोई समस्या आती है तो उसका तत्काल समाधान किया जाय। उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों एवं जिला पंचायतराज अधिकारी को ताजिया जूलूस मार्गों की साफ-सफाई एवं पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दियें। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को बैठक में विद्युत से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों को निस्तारित करने के निर्देश दियें। उन्होंने अधिशासी अभियनता पी0डब्लूडी से कहा कि जिस रोड से ताजिया, जुलूस निकल रहे हो उस रोड पर कही भी गड्ढे हो तो उसको भरवा दें। इसी तरह पशु पालन विभाग को आवारा पशुओं को गोशाला में रखवाने के निर्देश दिए। उन्हांने मुख्य चिकित्साधिकारी को चिकित्सकों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दियें। उन्होंने कहा कि त्यौहार को आपस में मिलकर सौहार्दपूर्ण व शान्तिपूर्ण मनाने से त्यौहार का महत्व और बढ़ जाता है।

पुलिस अधीक्षक ने सम्भ्रान्त नागरिकों से कहा कि त्यौहार को आपसी सौहार्द के साथ मनाया जाय। उन्होंने क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से कहा कि ताजिया जूलूस मार्गों का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कर लिया जाय तथा संभ्रान्त नागरिकों के निरन्तर संपर्क में रहें। पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दिया जाय। कॉवड़ यात्रा के दृष्टिगत आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कर लिया जाय। उन्होंने संभ्रान्त नागरिकों से कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दिया जाय। सोशल मीडिया पर निगरानी रखी जा रहीं हैं। किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो तत्काल अधिकारियों को अवगत कराया जाय।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी श्रीमती शालनी प्रभाकर एवं श्री प्रबुद्ध सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 संजय कुमार, सभी उप जिलाधिकारीगण एवं क्षेत्राधिकारीगण सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण एवं सम्भ्रान्त नागरिकगण उपस्थित रहें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!