Breaking News in Primes

जिलाधिकारी ने वृक्षारोपण महाभियान-2025 के सम्बन्ध में सभी विभागों के अधिकारियों के साथ की बैठक

0 16

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत पौधारोपण किया जाय सुनिश्चित

कौशाम्बी: बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि वृक्षारोपण महाभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों को जोडें एवं पौधारोपण किया जाना हैं। उन्हांने कहा कि आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत पौधों का उठान एवं गड्ढ़ां की खुदाई का कार्य समय से सुनिश्चित कर लिया जाय, किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाय, लापरवाही पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेंगी। पौधारोपण अमृत सरोंवरों, अलवारा झील, ससुर खदेरी नदी के किनारे, पंचायत भवनों के परिसर एवं गौशालाओं आदि जगहों पर किया जाय। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतवार आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष पौधारोपण का विवरण रजिस्टर में अंकित किया जाय। लाभार्थियों को दिये गये पौधों का विवरण भी रजिस्टर में दर्ज किया जाय। उच्च अधिकारियों द्वारा पौधारोपण के कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया जायेंगा। उन्होंने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सुनिश्चित करें कि ग्राम पंचायत को आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष पौधारोपण का कार्य हो जाय।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री विनोद राम त्रिपाठी, प्रभागीय वनाधिकारी श्री राम सिंह यादव, डी0सी0 मनरेगा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!