Breaking News in Primes

कौशाम्बी: सीबा खान से बनी कोमल फिर रोहित से की शादी, तहसील परिसर में हुआ हंगामा, पुलिस ने किया हस्तक्षेप

0 110

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: सिराथू तहसील परिसर में सोमवार को उस समय हंगामा मच गया,जब प्रेमी युगल रोहित कुमार और सीबा खान उर्फ कोमल के मजिस्ट्रेट बयान के लिए पहुंचने पर लड़की के परिजनों ने विवाद शुरू कर दिया। रोहित कुमार, पुत्र बच्चा लाल, निवासी ग्राम गराई,और सीबा खान उर्फ कोमल, पुत्री इरशाद अहमद, निवासी ग्राम बनपुकरा, दोनों चौकी सिराथू, थाना सैनी, जनपद कौशाम्बी के निवासी हैं।

दोनों ने एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह किया और सोमवार को सिराथू तहसील में मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान देने पहुंचे. मगर, यहां पहुंचते ही मामला गरमा गया. लड़की के परिजन भड़क उठे और विरोध करते हुए हंगामा करने लगे. इसी बीच विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता भी तहसील परिसर पहुंच गए. देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच गहमागहमी ने स्थिति को तनावपूर्ण बना दिया.

मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभाला और हालात को शांत किया. साथ ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. सुरक्षा घेरे में ही प्रेमी युगल ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया. कोमल ने साफ शब्दों में कहा कि हम दोनों बालिग हैं. हमने अपनी मर्जी से विवाह किया है. किसी के दबाव में नहीं हैं.

जानकारी के अनुसार, दोनों 8 जून को घर से भाग गए थे। सीबा खान ने अपना नाम कोमल रख लिया और हिंदू धर्म अपनाने का दावा किया। सोमवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान के लिए पहुंचे युगल के साथ लड़की के परिजनों ने तीखी झड़प शुरू कर दी। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। देर शाम मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज होने के बाद कोमल की मांग और बालिग होने के आधार पर उसे रोहित के सुपुर्द कर दिया गया। मौके पर विहिप जिलाध्यक्ष अवधेश नारायण, वेद प्रकाश सत्यार्थी, सर्वेश पटेल, वीरेंद्र दिवाकर, पुष्पेंद्र पांडे, लवकुश पटेल, रूपेंद्र शर्मा, अंकित दिवाकर, आशीष पाण्डेय, ओम पाण्डेय, शुभम चौधरी, प्रियांशु, कुलदीप ठाकुर सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए तहसील परिसर में अतिरिक्त बल तैनात किया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!