Breaking News in Primes

सीएम योगी ने लोकमंगल की कामना के साथ बाबा विश्वनाथ का लिया आशीर्वाद, संकटमोचन दरबार में लगाई हाजिरी

0 11

News By-नितिन केसरवानी

वाराणसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार की सुबह श्री काशी विश्वनाथ और संकटमोचन मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन और जलाभिषेक कर लोकमंगल की कामना की। साथ ही संकटमोचन दरबार में भी हाजिरी लगाई। सीएम के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।

सीएम गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की मीटिंग में शामिल होने के लिए सोमवार की शाम वाराणसी पहुंचे। उन्होंने गृहमंत्री के साथ कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किया था। वहीं मंगलवार की सुबह बाबा विश्वनाथ दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे। उन्होंने बाबा विश्वनाथ का विधिविधान से जलाभिषेक और पोडशोपचार पूजन कर आशीर्वाद लिया।

सीएम संकटमोचन मंदिर पहुंचे। यहां महंत प्रोफेसर विश्वंभरनाथ मिश्र ने उनका स्वागत किया। सीएम ने संकटमोचन मंदिर में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, अनिल राजभर, राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!