Breaking News in Primes

मण्डलायुक्त ने मण्डलीय समीक्षा बैठक मे आईजीआरएस में ज्यादा शिकायतों वाले विभागों के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए शिकायतों का समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने के निर्देश दिए

0 10

News By-नितिन केसरवानी

ओवर लोड वाहनों, बिना नम्बर या अस्पष्ट नम्बर वाली गाड़ियों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के दिए निर्देश

प्रयागराज: मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में सोमवार को सीएम डैशबोर्ड, आईजीआरएस, वृक्षारोपण एवं योजनाओं की प्रगति की मण्डलीय समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मण्डलायुक्त ने आईजीआरएस पोर्टल से सम्बंधित शिकायतों की समीक्षा करते हुए सभी सम्बंधित अधिकारियों को पोर्टल पर दर्ज होने वाली शिकायतों की प्रतिदिन समीक्षा करने एवं उन्हें गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में अनिवार्य रूप से स्वयं निस्तारित कराने केे निर्देश दिए है। उन्होंने जिन विभागों की शिकायतें ज्यादा आ रही है, उनसे सम्बंधित अधिकारियों को चेतावनी देते हुए शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने के निर्देश दिए है। समीक्षा में जल निगम ग्रामीण की शिकायतों के निस्तारण की गुुणवत्ता खराब पाये जाने पर मण्डलायुक्त ने अधिशासी अभियंता को सख्त हिदायत देते हुए चेतावनी दी है कि शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता में यदि सुधार नहीं पाया गया तो उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। इसी तरह से सिंचाई विभाग की भी शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता खराब पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी सम्बंधित अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि जन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं होगी।

बैठक में मण्डल स्तर पर आगामी वृक्षारोपण की तैयारियों के सम्बंध में वन संरक्षक श्री तुलसीदास शर्मा के द्वारा विस्तार से जानकारी दी गयी। मण्डलायुक्त ने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वृक्षारोपण हेतु सभी आवश्यक तैयारियां समय से सुनिश्चित करा ली जाये। उन्होंने कहा कि गड्ढ़े की खुदायी के कार्य की पुनः समीक्षा कर ली जाये, ताकि वृक्षारोपण के समय लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत वृक्षारोपण की कार्यवाही पूर्ण की जा सके। उन्होंने सभी अधिकारियों को समय से पौधो का उठान किये जाने का निर्देश दिया है। कहा कि क्षेत्रफल के हिसाब से ही पौधो का उठान किया जाये। पौधो का सही ढंग से और सही जगह रोपण सुनिश्चित किया जाये।

मण्डलायुक्त ने गोवंश आश्रय स्थलों की समीक्षा करते हुए कहा कि सम्बंधित उपजिलाधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के गौ-आश्रय स्थलों में आवश्यक व्यवस्थाओं की चेकलिस्ट के अनुसार निरीक्षण करके सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करा लें। मण्डलायुक्त ने कहा कि बरसात के मौसन के दृष्टिगत सभी गौ-आश्रय स्थलों का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करा लिया जायें कि कहीं पर भी जल-जमाव या कीचड़ की स्थिति न होने पाये। उन्होंने सभी गोवंशों का टीकाकरण अनिवार्य रूप से कराये जाने का निर्देश दिया है। मण्डलायुक्त ने पशुचिकित्सकों का रोस्टर बनाये जाने का निर्देश दिया है तथा रोस्टर के अनुसार गौआश्रय स्थलों का चिकित्सकों के द्वारा नियमित अंतराल पर निरीक्षण करने तथा वहां पर बीमार पशुओं को अलग स्थान पर रखने की व्यवस्था किये जाने के साथ-साथ उनका समुचित इलाज किये जाने के लिए निर्देशत किया है। उन्होंने निरीक्षण की जीपीएस फोटो भी उपलब्ध कराये जाने का निर्देश दिया है। सभी मुख्य विकास अधिकारियों को भी गौ आश्रय स्थलों का निरीक्षण किये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि गौ आश्रय स्थलों में जहां पर भूसे का स्टोर किया गया है, वहां यह  सुनिश्चित करा लिया जाये कि उसमें पानी न जाने पाये।

मण्डलायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए जननी सुरक्षा योजना के तहत शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित किये जाने के साथ-साथ लाभार्थिंयों को मिलने वाले इंसेन्टिव का भुगतान समय से सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है। साथ ही साथ उन्होंने आशाओं को मिलने वाले इंसेन्टिव का भुगतान भी समय से सुनिश्चित किये जाने के लिए कहा है। उन्होंने गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत पंजीकरण कराने एवं उनकी निरंतर जांच जिसमें एनीमिया, हाइपरटेंशन, डायबिटीज, यूरिन जांच सहित सभी अन्य अनिवार्य जांच समय से कराये जाने के लिए कहा है। गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण कराये जाने में जनपद फतेहपुर व प्रयागराज की प्रगति ठीक न पाये जाने पर मण्डलायुक्त के द्वारा असन्तोष व्यक्त करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी फतेहपुर व प्रयागराज को शत-प्रतिश पंजीकरण कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने हाईरिस्क वाली गर्भवती महिलाओं का नियमित रूप से परीक्षण कराये जाने के लिए कहा। उन्होंने चाइल्ड डेथ रिपोर्टिंग ठीक ढंग से किये जाने एवं उसकी आडिट कराये जाने के लिए निर्देशित किया है, जिससे कि मृत्यु के कारणों के बारे में जानकारी हो सके। बैठक में मण्डलायुक्त ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जांच के अभाव में लोगो को हाइपरटेंशन व डायबिटीज की बीमारी के बारे में जानकारी नहीं प्राप्त हो पाती है। उन्होंने सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को 30 वर्ष से अधिक आयु के लोगो का हाइपरटेंशन व डायबिटीज की जांच किये जाने हेतु सभी सीएचओ के लिए लक्ष्य निर्धारित करने का निर्देश दिया है और उसके अनुसार बीपी एवं डायबिटीज की जांच सुनिश्चित किये जाने लिए निर्देशित किया है।

मण्डलायुक्त ने बैठक में उपस्थित सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों व सभी प्रभारी चिकित्सा अधीक्षकों को प्रतिमाह आशा, एएनएम के साथ बैठक अवश्य कर टीकाकरण बढ़ाये जाने के साथ सही फीडिंग व आंकड़ों की एनॉलिसीस किए जाने के निर्देश दिए है। मण्डलायुक्त ने बच्चों के जन्म के बाद नवजात बच्चों को दिए जाने वाले हेपेटाइटिस बी की डोज में लापरवाही बरतने वाले एमओआईसी से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। उन्होंने बच्चों को बर्थ डोज पर लगाये जाने वाले विटामिन-के वन व अन्य ओरल टीको को समय पर अवश्य लगाया जाने के लिए कहा है। मण्डलायुक्त ने समस्त मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि बी0एच0एस0एन0डी0 सत्र के दौरान ए0एन0एम0 के पास आवश्यक समस्त लॉजिस्टिक की उपब्धता सुनिश्चित करायें। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अर्न्तगत 4-डी हेतु सन्दर्भित बच्चों का इलाज कराया जाना एवं अभिलेख रखा जाना सुनिश्चित किया जाये।

मण्डलायुक्त ने जीरो पावर्टी की सूचना, आवास प्लस योजना, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की नियुक्ति, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त प्रकरणों के निस्तारण, पीएम सूर्य घर योजना, सीडी रेशिओं सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिया है। मण्डलायुक्त ने सीएम डैशबोर्ड एवं विकास कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में खराब प्रदर्शन होने के कारणों के बारे में विस्तार से जानकारी ली और सभी को चेतावनी देते हुए श्रेणी में सुधार लाते हुए अगले माह उन्हें ए प्लस अथवा ए श्रेणी में लाये अन्यथा सम्बंधित अधिकारी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

मण्डलायुक्त ने कर-करेत्तर की समीक्षा करते हुए सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है। राजस्व वसूली में वाणिज्य कर विभाग की प्राप्ति लक्ष्य के सापेक्ष कम पाये जाने पर मण्डलायुक्त ने वाणिज्य कर विभाग को शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है। बैठक में मण्डलायुक्त ने वाणिज्य कर विभाग, स्टाम्प एवं रजिस्टेªशन, परिवहन, आबकारी सहित अन्य विभागों की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को लम्बित आरसी के सापेक्ष वसूली में तेजी लाते हुए प्रगति को बढ़ाये जाने का निर्देश दिया है। परिवहन विभाग की समीक्षा में मण्डलायुक्त ने ओवर लोडिंग वाहनों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि बिना नम्बरों के या जिन वाहनों में स्पष्ट रूप से नम्बर अंकित नहीं होते है, ऐसे वाहनों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रयागराज श्री रविन्द्र कुमार माँदड़, जिलाधिकारी फतेहपुर श्री रविन्द्र सिंह, जिलाधिकारी प्रतापगढ़ श्री शिव सहाय अवस्थी, जिलाधिकारी कौशाम्बी श्री मधुसूधन हुल्गी, सभी मुख्य विकास अधिकारी सहित सम्बंधित विभागों के मण्डलीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!