Breaking News in Primes

खाना बना रही बहन से भाई का हुआ माचिस को लेकर विवाद उतारा मौत के घाट – फिर भूसे के ढेर मे छुपा दी लाश

0 297

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशांबी जिले में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है बताया जा रहा है कि कोखराज थाना क्षेत्र के वॉर्ड तीन गौतम बुद्ध नगर (बालकमऊ) में सोमवार की सुबह लगभग 9.30 बजे घर में खाना बना रही युवती से उसके भाई ने माचिस मांगा, माचिस नहीं देने पर युवक ने अपनी बहन को कुल्हाड़ी मारकर मौत के घाट उतार दिया जिसमे बहन की तड़प कर दर्दनाक मौत हो गई। घटना स्थल पर सैकड़ों महिला पुरुष ग्रामीणों की भीड़ लगी है घटनास्थल पर कोहराम मचा हुआ है|

बहन राज दुलारी बना रही थी घर मे खाना

मृतक राजदुलारी घर में खाना बना रही थी तभी उसका भाई अचानक किचन के पास पहुंचता है अब अपनी बहन से माचिस मांगने लगता है बहन खाना बना रही थी जिसके चलते उसने माचिस नहीं दिया इसके बाद कुँवर सिंह किचन से बाहर आता है बाहर आने के बाद घर में रखे धारदार हथियार से उसके सर पर हमला कर देता है इसके बाद वह घर के आगे और पीछे के दरवाजे बंद कर वही काफी देर तक बैठा रहता है के बुखार सुनकर जब तक लोग अंदर आते हैं तब तक राजदुलारी की तड़प कर मौत हो जाती है।

मृतक का भाई कुँवर सिंह करता है नशा

मृतक राजदुलारी का भाई कुंवर सिंह सुबह से लेकर शाम तक नशे में रहता है आज भी सुबह उठने नशा किया था इसके बाद घर आया और घर आने के बाद अपनी बहन रात दुलारी से मांगने लगा माचिस ने मिलने पर कुंवर सिंह ने अपनी बहन राज दुलारी को सर पर कुल्हाड़ी मार कर मौत के घाट उतार दिया।

हत्या के बाद बहन के शव को भूसे के ढेर में दबाया

कोखराज बालक मऊ गांव में दलित बालिका की हत्या करने के बाद उसके शव को भूसे के ढेर में छुपा दिया गया था लेकिन बालिका की हत्या की कहानी पूरे गांव में फैल गई जिससे मामले को दबाया नहीं जा सका है जानकारी के बाद पुलिस भी पहुंच गई है चर्चाओं पर जाए तो बालिका की मौत के बाद उसके शव को भूसे में दबाने के पीछे पूरे परिवार की भूमिका सवालों के घेरे में है यदि भूसे में बालिका के शव को दबाए जाने के मामले को लेकर जांच हुई तो बालिका के भाई के साथ-साथ माता-पिता भी दोषी साबित होंगे।

ग्रामीणों ने बताया कि पिता बाहर मजदूरी करता था

आरोपी कुमार सिंह के बारे में ग्रामीण जानकारी दिया है कि इसके पिता घर के बाहर मजदूरी का काम करने गया हुआ था। तभी उसकी जानकारी दी गई और काम छोड़कर फौरन घर वापस आ गया उसने बताया कि भाई-बहन में कभी कोई विवाद नहीं होता था अचानक आज कुंवर सिंह ने उसे पर हमला कर दिया जिससे मेरी बेटी की मौत हो गई राय क्यों हुई इसका पता उसको नही है।

घटना स्थल पर एएसपी और सीओ मौके पर पहुँचे ली घटना की जानकारी।

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार और सिराथू क्षेत्राधिकार सतेंद्र तिवारी घटनास्थल पर पहुंचे थे और कोखराज पुलिस से घटना के बारे में जानकारी लेकर हत्या के जगह पर पहुँच कर देखा मौके से ही आला कत्ल बरामद हो गया है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है और डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इस सम्बन्ध क्षेत्राधिकारी सिराथू द्वारा दी गई बाइट

थाना कोखराज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बालक मऊ में घरेलू विवाद को लेकर कुंवर सिंह पुत्र केशन लाल 20 वर्ष ने अपनी सगी बहन राज दुलारी उम्र 16 वर्ष को खाना बनाते समय सिर पर डण्डे से बार कर दिया गया, जिससे उनकी दुखद मृत्यु हो गयी । शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है । आरोपी को पकड़ लिया गया है। घटना के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । मौके पर शान्ति व्यवस्था कायम है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!