Breaking News in Primes

कौशाम्बी: प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)/प्रभारी मंत्री जी ने सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया

0 55

News By- हिमांशु उपाध्याय/ नितिन केसरवानी

*योग से तन-मन स्वस्थ्य एवं शरीर रहता है निरोग*

*प्रभारी मंत्री जी ने आमजन से योग को अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का किया आवाह्न*

कौशाम्बी: प्रदेश के मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान,कृषि विपणन,कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात उ0प्र0/प्रभारी मंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह जी ने 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद स्तर पर डायट मैदान मंझनपुर में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया।

मा0 प्रभारी मंत्री जी ने योगाभ्यास कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सभी लोगों को 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत की हजारों वर्ष पुरानी योग विद्या को देश-दुनियॉ में पहुॅचाने का कार्य किया गया। मा0 प्रधानमंत्री जी के प्रयास से योग केवल भारत में ही नहीं बल्कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में विश्व भर में मनाया जा रहा है। योग भारत की वह प्राचीन विद्या है, जो तन-मन को स्वस्थ्य रखने का कार्य करता हैं। उन्हांने कहा कि योग का महत्व व उद्देश्य तब पूरा होगा, जब हर घर में-हर ऑगन में योग अपना स्थान बना लेगा। उन्होंने सभी से योग को अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आवाह्न किया। मा0 प्रभारी मंत्री जी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत दो लाभार्थियों को श्री रामराज पाल चार लाख बीस हजार एवं श्री शिवचरन प्रजापति को दो लाख बासठ हजार पॉच सौ रूपये का डमी चेक प्रदान किया। तत्पश्चात युवा कल्याण विभाग द्वारा युवक एवं महिला मंगल दलों को खेल का किट भी प्रदान किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना सोनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्म राज मौर्य, राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती प्रतिभा कुशवाहा, पूर्व विधायक श्री संजय गुप्ता, पूर्व विधायक श्री लाल बहादुर, पूर्व विधायक श्री शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल, मण्डलायुक्त, प्रयागराज श्री विजय विश्वास पंत, जिलाधिकारी श्री मधुसूदन हुल्गी, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार,मुख्य विकास अधिकारी श्री विनोद राम त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय कुमार एवं क्षेत्रीय आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी डॉ0 अक्षय लाल सहित अन्य अधिकारीगण एवं जनपदवासी उपस्थित रहें।


समारोह का सफल संचालन प्रभारी चिकित्साधिकारी राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय पश्चिम शरीरा डा0 भूपेन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा किया गया तथा योग प्रशिक्षक श्री उरिष्ठ चौधरी एवं श्री संतोश कुमार द्वारा योगाभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में पतंजली योग संस्थान कौशाम्बी का सराहनीय योगदान रहा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!