Breaking News in Primes

कोखराज पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार

0 21

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी : थाना कोखराज  पुलिस ने दहेज हत्या के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी कोखराज थाना पुलिस द्वारा की गई।

जानकारी के अनुसार, 15 जून 2025 को कोखराज थाने में एक व्यक्ति ने सूचना दी थी कि उसकी बेटी के ससुराल वालों ने 5 लाख रुपये के अतिरिक्त दहेज की मांग की थी। दहेज न मिलने पर उन्होंने उसकी बेटी को प्रताड़ित किया और फिर हत्या कर उसे फांसी के फंदे पर लटका दिया।

इस शिकायत के आधार पर, कोखराज थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

कोखराज पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में नामजद अभियुक्त रामानंद को गिरफ्तार कर लिया। रामानंद धर्मनारायण उर्फ बच्चा का पुत्र है और ग्राम चकमाहपुर पाण्डेय मऊ, थाना कोखराज, जनपद कौशाम्बी का निवासी है।

गिरफ्तारी के बाद, अभियुक्त को कानूनी कार्यवाही के लिए माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!