Breaking News in Primes

किसान दिवस का किया गया आयोजन, फसल, खरीफ बीज वितरण एवं सोलर पम्प योजना की दी गयी जानकारी

0 14

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी : किसान कल्याण केन्द्र, मंझनपुर में उप निदेशक कृषि, श्री सत्येन्द्र कुमार की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। उप कृषि निदेशक, द्वारा कृषकों को जिप्सम, कृषि यंत्रीकरण, खरीफ बीज वितरण एवं सोलर पम्प योजना के साथ-साथ अन्य विभागयी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गयी।

डॉ अजय कुमार द्वारा कृषकों को धान की नर्सरी तैयार करने की विधि एवं सीधी बुवाई के उपरान्त खर-पतवार नियन्त्रण के बारे में एवं ढैंचा बीज उत्पादन पर कृषकों से विस्तृत चर्चा की। कृषकों को विभिन्न फसलों यथा धान बुवाई तथा ज्वार, बाजरा एवं अरहर की बुवाई के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ राकेश कुमार ने कृषकों को प्रगतिशील पुरस्कार योजना, पशुओं का टीकाकरण, पशुओं के पोषण से सम्बन्धित समस्त जानकारी से कृषकों को अवगत कराया तथा लाभ प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया। इफ्को प्रतिनिधि श्री अंकित कुमार ने कृषकों को नैनो यूरिया तथा नैनो डी.ए.पी. के उपयोग के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की। उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी, सिराथू द्वारा कृषकों को बताया गया कि वर्तमान में राजकीय कृषि बीज भण्डारों पर धान के बीज उपलब्ध है जो कृषक उक्त फसलों की खेती करना चाहते हों अपने नजदीकी बीज गोदाम से सम्पर्क कर बीज प्राप्त कर सकते हैं तथा कृषकों को बताया गया कि जो कृषक अलग-अलग फसलों का उत्पादन करना चाहते हैं वो कृषि विभाग के राजकीय कृषि बीज भण्डार से समय-समय पर उपलब्ध मिनीकिट प्राप्त कर सकते हैं, इसके अतिरिक्त कृषि की नवीनतम तकनीकी जानकारी हेतु समय-समय पर कृषक प्रशिक्षण, कृषक भ्रमण कार्यक्रम कराये जाते रहते हैं।

अन्त में उप कृषि निदेशक, कौशाम्बी द्वारा कृषकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

इस अवसर पर डॉ राकेश कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य श्री अभिषेक वर्मा, मण्डी समिति मंझनपुर श्री हुबलाल, लघु सिंचाई विभाग श्री कुलदीप गुप्ता,, ए.डी को-ऑपरेटिव श्री मनीष कुमार, जिला प्रभारी प्रधानमंत्री फसल बीमा श्री सुधीर सिंह, आदि अधिकारीगण एवं  कृषि विज्ञान केन्द्र महगाँव से आये हुए वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ अजय कुमार तथा जनपद-कौशाम्बी के विभिन्न विकासखण्डों से आये हुए कृषक उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!