Breaking News in Primes

जनसुनवाई में 45 से अधिक शिकायतों का हुआ त्वरित निराकरण

एसपी कार्यालय बैतूल में सार्थक आयोजन

0 153

जनसुनवाई में 45 से अधिक शिकायतों का हुआ त्वरित निराकरण

 

एसपी कार्यालय बैतूल में सार्थक आयोजन

 

Betul news::जिले में नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध व प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने हेतु आज दिनांक 17 जून 2025 को प्रातः 11:00 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बैतूल में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल एन. झारिया की उपस्थिति में संपन्न किया गया। इस जनसुनवाई का उद्देश्य था कि आमजन द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से सुना जाए एवं उनका तत्काल, निष्पक्ष व पारदर्शी निराकरण किया जाए।

 

इस जनसुनवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी, डीएसपी अजाक शिखा भलावी,महिला थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीमती सेवंती परते, व अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान 45 से अधिक फरियादियों ने विभिन्न प्रकार की समस्याएं प्रस्तुत कीं, जिनमें भूमि विवाद, पारिवारिक कलह, धोखाधड़ी, महिला संबंधी प्रकरण, साइबर अपराध व पुलिस कार्यवाही से संबंधित शिकायतें प्रमुख रहीं।

 

हर शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित थाना प्रभारियों, पुलिस निरीक्षकों एवं अन्य विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश मौके पर ही दिए गए। कुछ मामलों में तत्काल तकनीकी या थाना स्तर की कार्यवाही प्रारंभ भी की गई।

 

*जनसुनवाई कार्यक्रम की विशेषताएं:*

 

• आम नागरिकों को उच्चाधिकारियों से सीधे संवाद का व अपनी बात रखने का अवसर प्राप्त हुआ।

• प्रत्येक शिकायत पर निष्पक्षतापूर्वक चर्चा कर तत्काल समाधान की दिशा में कार्रवाई सुनिश्चित की गई।

• पीड़ितों को उनकी समस्याओं की सुनवाई और न्याय मिलने का विश्वास और अनुभव दोनों मिला।

• पुलिस तंत्र में पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशीलता को बल मिला।

• प्रशासनिक प्रक्रिया की गति में तीव्रता व संवेदनशीलता सुनिश्चित की गई।

 

इस प्रकार का जनसुनवाई कार्यक्रम पुलिस और आम जनता के बीच सेतु का कार्य करता है, जिससे दोनों पक्षों के मध्य विश्वास, सहयोग व संवाद को मजबूती मिलती है।

 

बैतूल पुलिस आमजन की सेवा एवं सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है और आगे भी इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं के निराकरण हेतु प्रतिबद्ध है।

 

PRO Police Betul

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!