Breaking News in Primes

अवैध उत्खनन करते एक पोकलेन, एक जेसीबी, एक डंपर को किया जप्‍त

भैंसदेही क्षेत्र में अवैध गिट्टी परिवहन पर भी कार्रवाई

0 172

अवैध उत्खनन करते एक पोकलेन, एक जेसीबी, एक डंपर को किया जप्‍त

भैंसदेही क्षेत्र में अवैध गिट्टी परिवहन पर भी कार्रवाई

Betul news::जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने शनिवार की रात को हमलापुर स्थित नगर पालिका के तालाब का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि अवैध मुरुम खनन एवं परिवहन हो रहा है, जिसके बाद उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर अवैध खनन में लिप्त वाहनों को जप्त किया। इस दौरान एसडीएम श्री राजीव कहार, तहसीलदार, आरआई पटवारी, जिला खनिज अधिकारी की मौजूदगी में अवैध खनन में लिप्त वाहनों पोकलैंड मशीन एलएनटी, जेसीबी मशीन एमएच 27 डीयू 3670 व डंपर क्रमांक एमपी 05 जी 6638 को गंज थाना की अभिरक्षा में खड़ा कराने के‍ निर्देश दिए। रविवार को उक्त उत्खनन क्षेत्र की माप की कार्यवाही राजस्व एवं खनिज अमला द्वारा की गई। माप अनुसार वाहन चालकों व वाहन मालिकों के विरुद्ध प्रकरण में अर्थदंड प्रस्तावित किए जाने की कार्यवाही प्रचलित है।

भैंसदेही क्षेत्र में अवैध गिट्टी परिवहन पर भी कार्रवाई

इसके अलावा शनिवार को खनिज विभाग ने जिले के भैंसदेही क्षेत्र अंतर्गत गिटटी के अवैध परिवहन में लिप्त दो ट्रैक्टर एमपी 48 एए 3671 एवं एमपी 48 एए 3952 व एक डंपर एमपी 48 एच 1345 को जप्त कर पुलिस थाना झल्लार की अभिरक्षा में खड़ा किया गया है। उपरोक्त सभी प्रकरणों में मध्य प्रदेश खनिज अवैध खनन परिवहन तथा भंडारण का निवारण नियम 2022 के तहत कार्यवाही प्रस्तावित किया जाकर न्यायालय अपर कलेक्टर में प्रकरण प्रस्तुत किया जा रहा है

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!