Breaking News in Primes

पंजाब में जानलेवा गर्मी: सीवियर हीट वेव का रेड अलर्ट जारी, विभाग की चेतावनी-बिना काम घर से न निकलें

0 78

पंजाब में जानलेवा गर्मी: सीवियर हीट वेव का रेड अलर्ट जारी, विभाग की चेतावनी-बिना काम घर से न निकलें

 

भीषण लू की वजह से शुक्रवार को 46 डिग्री के साथ बठिंडा सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग ने आज भी तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, फाजिल्का, मुक्तसर व बठिंडा जिलों में सीवियर हीट वेव चलने का रेड अलर्ट जारी किया है।

गर्मी अब जानलेवा होती जा रही है। पंजाब में भीषण गर्मी के कारण दो लोगों की मौत हो गई है। पठानकोट में एक 35 साल का युवक गर्मी की वजह से अचानक बेहोश हो गया और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। इसी तरह मोगा में 55 साल का एक व्यक्ति बेहोश होकर गिर गया और दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों को अस्पताल में रखवा दिया है। फिलहाल दोनों की पहचान नहीं हो सकी है। सीजन में गर्मी से अब तक चार लोग दम तोड़ चुके हैं। इससे पहले बुधवार को भी दो लोगों की जान चली गई थी।

न्यूनतम तापमान में वृदि्ध

सूबे के अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री की कमी दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य से 2.9 डिग्री ऊपर बना है। न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से 4.9 डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। सबसे कम 28.3 डिग्री का न्यूनतम पारा पठानकोट का दर्ज किया गया।

अधिकतम 40 और न्यूनतम 30 डिग्री पार

अमृतसर का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री, लुधियाना का 43.0 डिग्री, पटियाला का 39.2 डिग्री, पठानकोट का 42.5 डिग्री, फरीदकोट का 44.0 डिग्री, फिरोजपुर का 42.6 डिग्री, जालंधर का 41.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 30.8 डिग्री दर्ज किया गया। लुधियाना का न्यूनतम पारा 31.0 डिग्री, पटियाला का 31.5 डिग्री, बठिंडा का 30.0 डिग्री, फरीदकोट का 31.2 डिग्री, फिरोजपुर का 30.9 डिग्री और जालंधर का 30.7 डिग्री दर्ज किया गया।

रविवार से बारिश की संभावना

विभाग ने भविष्यवाणी की है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से पंजाब में रविवार से मौसम बदलेगा। चार दिन पंजाब में कई जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज धूल भरी हवाएं चलेंगी। बारिश पड़ने की भी संभावना है। विभाग के मुताबिक इस दौरान तापमान में 2 से 4 डिग्री की कमी दर्ज की जा सकती है।

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!