Breaking News in Primes

ज्येष्ठ महीने के आखिरी बड़ा मंगल पर संगम नगरी प्रयागराज के लेटे हनुमान जी का भव्य श्रृंगार कर विशेष आरती व 56 भोज लगाया गया

0 19

News By-नितिन केसरवानी

प्रयागराज:  ज्येष्ठ महीने के आखिरी बड़ा मंगल पर संगम नगरी प्रयागराज के हनुमान मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है इस दिन को आखिरी बड़ा मंगल के नाम से भी जाना जाता है इस ख़ास मौके पर हनुमान मंदिरों में विशेष आयोजन हो रहे हैं इसके साथ ही तमाम श्रद्धालु संगम की धारा में डुबकी लगाकर लेटे हनुमान जी का दर्शन कर पुण्य हासिल कर रहे हैं संगम स्थित लेटे हुए हनुमान जी के मंदिर समेत दूसरे मंदिरों में भव्य श्रृंगार कर विशेष आरती की जा रही है इस मौके पर मंदिरों , मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे फूलों से ख़ूबसूरती से सजाया गया है  इसके साथ ही लेटे हनुमान जी का भव्य श्रृंगार किया गया है और 56 भोग लगाए गए हैं भोर से ही दर्शन पूजन के लिए भक्तों की लंबी-लंबी कतरे देखने को मिल रही है लाइन में लगे भक्त अपने बारी का इंतजार कर रहे हैं|

उत्तर भारत का खास पर बड़ा मंगल श्रद्धा और भाव के साथ मनाया जा रहे हैं मंदिर परिसर ‘जय श्रीराम’ और ‘जय-जय हनुमान’ के जयकारो से गूंज रहा है भक्तों में तुलसी की माला, फूल, सिंदूर और लड्डुओं का भोग चढ़ाने के लिए जोड़ लगी हुई है मंदिर के अंदर और बाहर श्रद्धालु हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करते कर रहे है क्योंकि मान्यता है कि जो भी श्रद्धालु इस दिन सच्चे मन से बजरंगबली की उपासना करता है और उपवास रखता है, उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं हनुमान जी उन भक्तों के सभी कष्टों को सदा सदा के लिए दूर कर देते हैं|

लेटे हनुमान मंदिर के महंत बालवीर गिरी जी महाराज ने बताया कि आज जेठ माह का पांचवा और आखिरी बाद मंगलवार है आज ही के दिन हनुमान जी महाराज को प्रभु श्री राम का दर्शन हुआ था पूरे विश्व में संगम नगरी प्रयागराज ही एक ऐसा जगह है जहां पर हनुमान जी विश्राम अवस्था में लेते हुए हैं यह मंदिर अपने आप में श्रेष्ठ है क्योंकि लेटे हनुमान जी को प्रयागराज का कोतवाल कहा जाता है भर में ही हनुमान जी महाराज का भव्य अभिषेक कर श्रृंगार किया गया और भव्य आरती उतारी गई इसके बाद से भक्तों का दर्शन शुरू हो गया है हनुमान मंदिर की तरफ से मंदिर आने वाले और अन्य दूसरे लोगों के लिए भी भंडारे की व्यवस्था रखी गई है बड़ा मंगल उपासक के लिए बहुत विशेष और महानता रखता है आज के दिन हनुमान चालीसा का पाठ सुंदरकांड का पाठ रामचरितमानस की चौपाई करनी चाहिए सुबह 5:00 से ही मंदिर परिसर में कई प्रकार के अनुष्ठान चल रहे हैं शाम को एक बार फिर से लेटे हनुमान जी महाराज का भव्य श्रृंगार किया जाएगा 56 भोग लगाए जाएंगे जायेंगे हनुमान मंदिर में बजरंगबली का दर्शन करने आए भक्ति बताते हैं कि बंधवा वाले हनुमान, लेटे हनुमान जी, बड़े हनुमान जी इत्यादि नाम से इन्हें जाना जाता है इस लेटे हनुमान जी का बहुत बड़ा महत्व है लेते हुए हनुमान जी को बहुत से लोगों ने उठाने का बहुत प्रयास किया यहां तक की अकबर ने भी काफी प्रयास किया लेकिन हनुमान जी हटे नहीं यहीं पर डटे रहे आज साल के आखिरी बड़े मंगल पर दर्शन पूजन के लिए आए हैं 1 किलोमीटर से भी ज्यादा की लंबी लाइन लगी है लाखों की भीड़ देखने को मिल रही है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!