Breaking News in Primes

झुंसी पुलिस ने माफिया डी- 48 गैंग के सक्रिय सदस्य को बृजेश यादव को किया गिरफ्तार

0 53

News By- नितिन‌ केसरवानी

पुलिस कमिश्नर के निर्देशन और थानाध्यक्ष झूंसी उपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में चौकी इंचार्ज दीपक कुमार को मिली बड़ी सफलता

झूंसी/प्रयागराज..झुंसी पुलिस ने प्रदेश स्तरीय के चिन्हित माफिया डी- 48 गैंग के सक्रिय सदस्य गैंग लीडर राजेश यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नर के निर्देशन और थानाध्यक्ष झूंसी उपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस आयुक्त जनपद प्रयागराज के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त नगर व सहायक पुलिस आयुक्त झुंसी के कुशल पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष उपेन्द्र प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 दीपक कुमार चौकी प्रभारी छतनाग मय हमराहियान के द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 126/2025 धारा- 190/191(2) /191(3)/333/ 308(5)/351(3)/352 BNS से सम्बन्धित वारण्टी/ वांछित अभियुक्त बृजेश कुमार यादव पुत्र स्व० संगरू लाल यादव, निवासी नैका महीन थाना झूसी जनपद प्रयागराज उम्र करीब 32 वर्ष जो प्रदेश स्तरीय चिन्हित गैंग डी- 48 का सक्रिय सदस्य है को नियमानुसार दिनांक 08.06.2024 को समय 14.20 बजे टेलीफोन एक्सचेंज तिरंगा चौराहा झूसी के पास गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई है।वादी अमर बहादुर पुत्र स्व० ज्वाला प्रसाद, जनपद प्रयागराज के लिखित तहरीर के आधार पर दिनांक 02.04.2025 बाबव प्रदेश स्तरीय चिन्हित माफिया राजेश यादव अपने गैंग के सदस्यो के साथ वादी मुकदमा के प्लाट पर एक राय होकर पिस्टल से लैस होकर वादी के बाउण्ड्री के अन्दर घुस कर गाली गलौज करते हुए सीने पर पिस्टल सटा देना तथा वादी की जमीन को अपने नाम करने व पच्चीस लाख रूपये रंगदारी मांगने, पैसा न देने पर जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0-126/2025 धारा- 190/191(2)/191(3)/333/ 308(5)/351(3)/352 BNS पंजीकृत है जो घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था जिनके गिरफ्तारी टीमो का गठन कर गिरफ्तारी हेतु लगाया था। अभि० बृजेश यादव उपरोक्त के विरूद्ध माननीय न्यायालय द्वारा एनबीडब्लू जारी किया गया है जिसे रविवार दिनांक 08.06.2024 को समय 14.20 बजे टेलीफोन एक्सचेंज तिरंगा चौराहा झूसी के पास गिरफ्तार किया गया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!