Breaking News in Primes

जिलाधिकारी ने की कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की विस्तृत समीक्षा

0 9

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

तहसील चायल के जे0ई0 विद्युत एवं खनन अधिकारी द्वारा आई0जी0आर0एस0 की शिकायतों के सम्बन्ध में संतुष्ट फीडबैक न देने पर जिलाधिकारी ने दोंनो अधिकारियां को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के दिये निर्देश

कौशाम्बी: जिलाधिकारी श्री मधुसूदन हुल्गी द्वारा उदयन सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभागवार राजस्व वसूली की प्रगति की विस्तृत समीक्षा के दौरान वाणिज्यकर विभाग, खनन, स्टाम्प व रजिस्ट्रेशन एवं परिवहन में लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में प्रगति लाने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को कार्ययोजना बनाकर लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को प्रवर्तन कार्यो एवं आरसी वसूली में और अधिक तेजी लाने के भी निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को आई0जी0आर0एस0 के अन्तर्गत प्राप्त शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं समयान्तर्गत करने के भी निर्देश दिए। तहसील चायल के जे0ई0 विद्युत द्वारा आई0जी0आर0एस0 की शिकायतों के सम्बन्ध में संतुष्ट फीडबैक न देने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दियें। इसी प्रकार खनन विभाग के अधिकारी द्वारा शिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध में सही फीडबैक न दिये जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दियें। उन्होंने सभी अधिकारियां को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतकर्ताओं से बात करते हुए उनकी शिकायतों का निस्तारण समयान्तर्गत सुनिश्चित किया जाय, किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाय। उन्होने अधिकारियों से कहा कि अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को स्वयं देखकर उनका निस्तारण करें, किसी भी स्तर पर शिकायतों को लम्बित न रहने दें एवं शिकायतकर्ता का फीडबैक अवश्य लें। उन्हांने कहा कि शासन द्वारा इसकी लगातार मॉनीटरिंग की जा रहीं है, आई0जी0आर0एस0 के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी श्री प्रबुद्ध सिंह, सभी उप जिलाधिकारीगण एवं ई0ओ0 सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहें।

 

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!