नितिन केसरवानी
*कौशाम्बी* सिराथू विधानसभा में संविधान बचाओ अभियान के तहत मंगलवार को कड़ा ब्लाक के ग्राम सभा गिरधरपुर गढ़ी में बैठक आयोजित की गई इस कार्यक्रम के आयोजक उपाध्यक्ष मनोज पटेल व मुस्तफा सिद्दीकी के नेतृत्व में किया गया जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय व मुख्य अतिथि कौशांबी कांग्रेस के संयोजक, प्रदेश सचिव राजेश साहनी थे संविधान बचाओ रैली में गौरव पाण्डेय ने बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के द्वारा बनाए गए संविधान को भाजपा सरकार के द्वारा खत्म किए जाने के संदर्भ में बताया और अगर भाजपा की 400 सीटे आती तो भाजपा संविधान को खत्म कर देती तत्पश्चात मनोज पटेल ने कहा की बाबा साहब के द्वारा बनाए गए संविधान से आज हर एक व्यक्ति को अपने अधिकार को पहचानने और हर कार्यक्षेत्र में सुगमता होती है इसके बाद मुस्तफा सिद्दीकी ने के कहा की वे भारत के संविधान के जनक थे, जिन्होंने दलितों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और सामाजिक न्याय के लिए आवाज उठाई। इसके बाद बूथ अध्यक्षों का गठन किया गया जिसमें वीर सिंह यादव आसिफ अली चांद शेख को बूथ अध्यक्ष बनाया गया जिनका जिला अध्यक्ष ने और कौशांबी के संयोजक ने माला पहनकर स्वागत किया और उनके जिम्मेदारी से अवगत कराया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मौजूद श्याम मूर्ति तिवारी राम बहादुर त्रिपाठी श्याम सिंह भदोरिया बरसाती लाल पंडा सुरेंद्र शुक्ला निक्की पाण्डेय सचिन पाण्डेय शकील अहमद कैलाश केसरवानी रामसूरत रैदास नसीमुद्दीन सिद्दीकी हेमन्त रावत रहीस अहमद दीवान राजा भाई व सैकड़ो की संख्या में आम जनमानस मौजूद रही।