Breaking News in Primes

डीएम ने गंगा दशहरा के मद्देनजर कड़ाधाम पहुॅचकर गंगा घाटों आदि का किया निरीक्षण

0 14

News By- हिमांशु उपाध्याय/नितिन केसरवानी

*गंगा दशहरा के भब्य आयोजन के लिए नामित किये गये नोडल एवं सह नोडल अधिकारी*

कौशांबी: जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी द्वारा जनपद में गंगा दशहरा के अवसर पर आयोजित होने वाले भब्य कार्यक्रमों के सम्बन्ध में कड़ाधाम पहुॅचकर गंगा घाटों, गंगा आरती स्थलों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ड्यूटी में तैनात किये गये अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन स्थलों एवं गंगा आरती स्थलों सहित अन्य सभी स्थानों की साफ-सफाई एवं विद्युत/प्रकाश की समुचित व्यवस्था चाक चौबन्द किये जाने के निर्देश दियें। कुबरी घाट कड़ाधाम में कार्यक्रम के आयोजन के लिए प्रभागीय वनाधिकारी को नोडल अधिकारी एवं ई0ओ0 दारा नगर कड़ाधाम को सह नोडल अधिकारी नामित किया गया है। इसी प्रकार जनपद के अन्य गंगा एवं यमुना के विभिन्न स्थानों पर गंगा दशहरा के भब्य आयोजन के सम्बन्ध में प्रभाष गिरि/पभोषा घाट के लिए बी0डी0ओ0 सरसवा एवं कौशाम्बी को नोडल अधिकारी तथा ई0ओ0 पश्चिम शरीरा को सह नोडल अधिकारी नामित किया गया है। उमरवल घाट के लिए बी0डी0ओ0 चायल को नोडल, सिपाह घाट के लिए बी0डी0ओ0 कड़ा को नोडल एवं ई0ओ0 अझुआ को सह नोडल, संदीपन घाट के लिए बी0डी0ओ0 मूरतगंज को नोडल एवं ई0ओ0 मंझनपुर को सह नोडल, पल्हाना घाट के लिए बी0डी0ओ0 मंझनपुर को नोडल एवं भरवारी नगर पंचायत करारी ई0ओ0 को सह नोडल, बदनपुर घाट के लिए बी0डी0ओ0 सिराथू को नोडल एवं ई0ओ0 सिराथू को सह नोडल तथा केवट का पुरवा घाट के लिए बी0डी0ओ0 नेवादा को नोडल एवं ई0ओ0 सराय आकिल को सह नोडल नामित किया गया है।
जिलाधिकारी ने नामित सभी नोडल एवं सह नोडल अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि निर्धारित स्थलों पर होने वाले आयोजन पर तैनात/उपस्थित रहते हुए साफ-सफाई की व्यवस्था, जन-जागरण, गंगा आरती आयोजन में आये हुए लोगों के बैठने, पेयजल की व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित बनाये रखने के निर्देश दियें। उन्होंने क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी को निर्धारित स्थलां पर होने वाले गंगा दशहरा कार्यक्रमो के लिए सभी स्थलों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लोक कलाकारों के माध्यम से कराये जाने के निर्देश दियें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!