Breaking News in Primes

हजारों की संख्या में आज दारागंज जाएंगे पाल समाज के लोग

0 21

News By- हिमांशु उपाध्याय

31मई को पुण्यश्लोक राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का 300वीं जयंती पर होगा अनावरण

मंझनपुर। चायल तहसील के तिल्हापुरमोड़ स्थित विधायक पूजा पाल के कार्यालय में शुक्रवार को बैठक हुई। इसमें 31 मई को पुण्यश्लोक माता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती भव्य तरीके से मनाने के लिए प्रयागराज के दारागंज में कार्यक्रम आयोजन की जानकारी दी गई।

संतोष पाल ने बताया कि विधायक चायल पूजा पाल द्वारा 31 मई को दारागंज प्रयागराज में पुण्यश्लोक राजमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती कार्यक्रम रखा गया है। इसमें प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शामिल होंगे। डिप्टी  सीएम द्वारा पुण्यश्लोक राजमाता अहिल्याबाई होलकर की विशाल प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र से हजारों की संख्या में पाल समाज के लोग शामिल होंगे। इस दौरान संतोष पाल, शुभम पाल, रामराज पाल, बांके लाल पाल, देवेंद्र पाल, मानसिंह पाल, चौबे पाल, धारा प्रधान, भैया लाल पाल, सुरेश पाल, राजू पाल, गोलू पाल आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!