Breaking News in Primes

बूथ गठन व संगठन सृजन ही हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण- राजेश तिवारी

0 15

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

9वर्ष लगातार ज़िला अध्यक्ष रहे नुसरत सलमान सरवर की कांग्रेस परिवार में पुनः वापसी

कौशाम्बी: राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ सरकार राजेश तिवारी ने रविवार को ज़िला कौशाम्बी के प्रथम व 9 वर्ष लगातार ज़िला अध्यक्ष रहे नुसरत सलमान सरवर के निवास ग्राम महगांव पहुँच कर पुनः नुसरत सलमान की कांग्रेस परिवार में वापसी कराई और बूथ सृजन कार्यक्रम के तहत नुसरत सलमान जी के नेतृत्व में सर्व सम्मति से 4 बूथ अध्यक्ष और दर्जनों बूथ सदस्यों की नियुक्ति करायी| उसके बाद नगर पालिका भरवारी के वार्ड नंबर 10 नौढीया गांव में ज़िला महासचिव श्याम सिंह भदौरिया के द्वारा आयोजित बूथ सृजन कार्यक्रम के तहत दो बूथ अध्यक्ष व एक वार्ड अध्यक्ष की सर्व सम्मति से नियुक्ति की गई/ जिसके बाद कोखराज के राम जी होटल में आयोजित प्रयागराज ज़ोन की बैठक ज़िला अध्यक्ष गौरव पांडेय के अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसके मुख्य अतिथि राजेश तिवारी ने प्रयागराज जोन में आने वाले ज़िला एवं शहर अध्यक्षों, प्रदेश पदाधिकारियों व जिला संयोजकों को निर्देशित करते हुए कहा कि ब्लॉक एवं मंडल कमेटी 5 जून तक व बूथ कमेटी व बूथ सृजन अभियान 15 जुलाई तक सभी जिलों में संपूर्ण करे|

इस बैठक का आयोजन पूर्व प्रदेश सचिव राम बहादुर त्रिपाठी द्वारा किया गया| इन कार्यक्रमों में जिला संयोजक राजेश साहनी सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पांडेय, जिला संयोजक इमरान खान, हरिकेश त्रिपाठी, राजन दुबे, प्रजानाथ शर्मा, राहुल त्रिपाठी, संदीप त्रिपाठी, राम किशुन पटेल, जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद, अशोक पटेल, शहर अध्यक्ष फूजैल हाशमी, राम सूरत रैदास, श्याम मूर्ति तिवारी, कुलदीप शुक्ला, आशीष मिश्रा पप्पू, राज नारायण पासी, दीपक पांडे, मो अकरम, अलकमा उस्मानी, मनोज पटेल, नूरूत जमा, शशि त्रिपाठी, मो फरमान, बरसाती लाल पंडा, हेमंत रावत, समर कोईलहा, निक्की पांडे, मो मसरूर शाहरुख सचिन पांडेय, जमशेद, असद,आलोक त्रिपाठी, सिकंदर सिंह, सरफराज चायल, मो हरान समेत सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे|

 

 

 

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!