Breaking News in Primes

प्रतापगढ़- बकुलाही नदी में नहाने गई 4 बच्चियों की डूबने से मौत, 3 सगी बहने और एक चचेरी बहन की मौत

0 20

News By-नितिन केसरवानी

जनसत्ता दल की ओर से मृतक के परिजनों को एक-एक लाख रुपये दी जाएगी आर्थिक सहायता

कुंडा प्रतापगढ़: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया ने बकुलाही नदी में डूबने से मौत हुई चार बच्चियों के परिजनों से मिलकर गहरा दुख जताया। महेशगंज थाना क्षेत्र के डिहवा जलालपुर की रहने वाली तीन सगी बहनों समेत पड़ोस की बालिका की बृहस्पतिवार की सुबह करीब दस बजे बकुलाही नदी में डूबने से मौत हो गई। यह बच्चियां चूल्हा व घर में लेप लगाने के लिए मिट्टी निकालते के लिए गई थीं। मिट्टी लेते समय गहरे पानी में डूबने से इनकी मौत हो गई। घटनास्थल कुंडा कोतवाली के चेती सिंह का पुरवा है। साथ गई बालिका के शोर मचाने पर गांव के लोग पहुंचे और नदी में डूबी स्वाति (13), संध्या (11) और चांदनी (6) पुत्री जीतलाल और प्रियांशी (7) पुत्री पृथ्वीपाल को बाहर निकाला। तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। चूल्हे की मिट्टी लेने के लिए गई चार बच्चियों की बकुलाही नदी में डूबने से मौत हो गई। इसमें तीन सगी बहने हैं, जबकि एक चचेरी बहन है।

घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना पाकर तमाम पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि कुछ लोग जेसीबी से नदी की मिट्टी बेचने के लिए खोदवाई थी। इससे लोगों में आक्रोश है। जानकारी मिलते ही जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया भी मौके पर पहुँच गए और परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। पूरा जनसत्ता दल परिवार मृतक के परिजनों के साथ खड़ा है।राजा भइया ने बेहद गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहाकि घटना के दुःख को शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है, मृतक बच्चियों के परिजनों को 4 लाख रुपए की शासकीय सहायता व 1 लाख रुपए जनसत्ता दल परिवार की ओर से दिया जाएगा एवं बच्चियों के अंतिम संस्कार का भी संपूर्ण जिम्मा जनसत्ता दल परिवार द्वारा उठाया जाएगा।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!