Breaking News in Primes

ज्येष्ठ माह के पहले बड़े मंगल पर श्री बड़े हनुमान जी का रुद्राक्ष की माला से हुआ भव्य शृंगार

0 20

News By-नितिन केसरवानी

बुढ़वा मंगल पर लेटे हुये हनुमान मंदिर मे श्रद्धालुओं की भारी भीड़

प्रयागराज:  ज्येष्ठ माह का आज पहला बड़ा मंगल है हिंदी कैलेंडर के ज्येष्ठ महीने के हर मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल के नाम से जाना जाता है आज का दिन हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए खास है बड़ा मंगल का पर्व आज संगम नगरी प्रयागराज में भी पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है इस मौके पर प्रयागराज में संगम तट पर स्थित लेटे हुए हनुमान के मंदिर में दर्शन पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई है कि तिल रखने तक की जगह नहीं है मंदिर में दर्शन पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालु एक तरफ जहां खुद के निरोग और स्वस्थ रहने और अपने परिवार की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना कर रहे हैं जानकारी के मुताबिक इसकी कथा रामायण काल में भगवान राम और बजरंगबली के मिलन से जुड़ी हुई है इस मौके पर प्रयागराज के हनुमान मंदिरों में आज श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई है मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है ग्रामीण इलाकों से तमाम श्रद्धालु निशान यानी झंडों के साथ झूमते नाचते हुए बजरंगबली के दर्शन और पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालू खासा उत्साह के साथ पहुंच रहे हैं।

ज्येष्ठ माह के पहले बड़े मंगल पर श्री बड़े हनुमान जी मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। प्रयागराज के श्री बड़े हनुमान मंदिर में बड़े हनुमान जी महाराज का भव्य शृंगार हुआ। बाघंबरी मठ और बड़े हनुमान मंदिर के महंत बलबीर गिरी जी महाराज महाआरती की। वहीं, सुंदरकांड का पाठ किया गया।

बड़े मंगल के अवसर पर श्री बड़े हनुमान मंदिर में विशेष पूजन हुआ। मंदिर को फूलों से सजाया गया। साथ ही बड़े हनुमान जी महाराज का रुद्राक्ष की माला विशेष शृंगार भी हुआ। सुबह के समय श्री बड़े हनुमान जी का अभिषेक और आरती की गई। ज्येष्ठ माह के पहले मंगलवार पर भगवान श्री बड़े हनुमान जी के दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचे। देर शाम तक भीड़ लगी रही। वहीं, भक्तों को धूप से बचाने के लिए टेंट की भी व्यवस्था की गई थी। साथ ही हर रोज की तरह भंडारा भी जारी रहा। महंत बलबीर गिरी जी महाराज ने बताया कि गर्मी को देखते हुए शरबत भी वितरित किया गया हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!